Jamshedpur : मानगो थाना शांति समिति की बैठक में उठा नशाखोरी का मुद्दा, रोक लगाने की मांग

जमशेदपुर : मानगो क्षेत्र में आगामी ईद, रामनवमी और सरहुल पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसी को देखते हुए सोमवार को मानगो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओ, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त समेत विभिन्न समाजों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान लोगों ने पर्व के समय साफ-सफाई, बिजली, पानी की व्यवस्था, पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और नशाखोरी पर रोक लगाने जैसे मुद्दे उठाए।

इस पर प्रशासन की ओर से भरोसा दिलाया गया कि त्योहारों के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
वहीं एसडीओ ने कहा कि जमशेदपुर हमेशा से शांति और भाईचारे का प्रतीक रहा है, और इसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी कि पर्व के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।साथ ही शहरवासियों से अपील की गई है कि त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाएं और जरूरत पड़ने पर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : ब्रामनकुंडी के पौराणिक शिव मंदिर में आस्था का सैलाब, कटीली टहनियों पर लेटकर भोक्ताओं ने शुरू किया ऐतिहासिक गाजन पर्व

बहरागोड़ा : ब्रामनकुंडी पंचायत स्थित पौराणिक शिव मंदिर में वर्षों पुरानी परंपरा को जीवंत रखते हुए चार दिवसीय गाजन पर्व का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हो गया है, जहाँ गुरुवार…

Spread the love

Gua : सेल संबद्ध डीएव चिड़िया के कक्षा अष्टम बोर्ड टाँपर आदित्य प्रेयश बना

सारंडा के घने वन क्षेत्र स्थित डीएवी चिड़िया के बच्चों को तराशने एवं कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाने में विद्यालय प्रबंधन कृत संकल्पित : प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि गुवा :…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time