Gua : मां वन देवी मंदिर में चैती दुर्गा पूजा को लेकर कलश स्थापना 19 मार्च को

गुवा : गुवा से मनोहरपुर जाने वाले मार्ग पर नुईया गांव से लगभग चार किलोमीटर दूर स्थित मां वन देवी मंदिर में आगामी 19 मार्च को चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर कलश स्थापना की जाएगी। यह जानकारी मां दुर्गा वन देवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गंगा सिद्धू ने दी। उन्होंने बताया कि चैती नवरात्र के दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं 27 मार्च को नवरात्रि के अवसर पर नौ कन्याओं का पूजन किया जाएगा। इस अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी तथा पुरुषों के बीच गमछा वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। मंदिर कमेटी ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा-अर्चना करने की अपील की है। इस दौरान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गंगा सिद्धू, उपाध्यक्ष साधु चरण सिद्धू, सरिता सिद्धू, बुधराम होनहांगा, भीम होनहांगा, सोमवारी हेस्सा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : स्पेशल लोक अदालत में अधिक से अधिक एनआई एक्ट के मामले के निष्पादन पर जोर, PDJ ने की बैठक

जमशेदपुर : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई. जिसमें आगामी 25 अप्रैल 2026…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा के चित्रेश्वर व बहुलिया में गाजन महोत्सव का  आगाज, दिखा अटूट आस्था और अदम्य साहस  

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के ऐतिहासिक चित्रेश्वर और बहुलिया (बाबा भूतेश्वर) शिव मंदिरों में सोमवार को सदियों पुरानी परंपरा और रोंगटे खड़े कर देने वाली आस्था के साथ गाजन पर्व…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time