Adityapur : सत्पथी होटल की मालकिन शान्तिलता सत्पथी का निधन, आदित्यपुर में शोक की लहर

आदित्यपुर : शहर के प्रतिष्ठित सत्पथी होटल की मालकिन स्व. शान्तिलता सतपथी, स्वर्गीय सुदर्शन सत्पथी की धर्मपत्नी, का आज सुबह लगभग 6 बजे दुखद निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं और लगातार इलाजरत थीं। बीते कुछ दिनों में उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई थी, जिसके बाद आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन की खबर मिलते ही सतपथी परिवार सहित पूरे आदित्यपुर और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक, व्यावसायिक एवं स्थानीय लोगों ने इस दुखद समाचार पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शान्तिलता सतपथी एक मिलनसार एवं सरल स्वभाव की महिला थीं, जिन्होंने अपने परिवार और व्यवसाय को समर्पित भाव से संभाला। उनके व्यवहार और सेवा भाव के कारण वे समाज में विशेष पहचान रखती थीं।

इस दुखद अवसर पर स्थानीय मेयर संजय सरदार एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. जे. एन. दास ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

उनके निधन से न केवल सतपथी परिवार बल्कि पूरे स्थानीय समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है, जहां लोग पहुंचकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।

स्व. शान्तिलता सतपथी अपने पीछे तीन पुत्र एवं एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
उनका अंतिम संस्कार शाम 5 बजे पार्वती घाट में पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हो गया।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time