Baharagora : पुरी के समुद्र में डूबा बीटेक छात्र, तीन दिन बाद कोणार्क के पास मिला अनिमेष का शव


बहरागोड़ा : खुशियों और सुनहरे भविष्य के सपने लेकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने गए बहरागोड़ा के एक परिवार का चिराग बुझ गया है। बहरागोड़ा निवासी सत्यवान साव का इकलौता पुत्र अनिमेष साव (25 वर्ष), जो रविवार को पुरी के समुद्र में नहाने के दौरान लापता हो गया था, उसका शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया है।
रविवार को हुआ था हादसा:-
जानकारी के अनुसार, अनिमेष भुवनेश्वर स्थित सोया कॉलेज (SOA University) में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। रविवार, 15 मार्च की सुबह वह अपने दो दोस्तों के साथ भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने पुरी पहुँचा था। मंदिर में दर्शन के बाद सभी दोस्त समुद्र स्नान के लिए तट पर उतरे।इसी दौरान समुद्र की एक प्रचंड लहर अनिमेष को गहरे पानी में खींच ले गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डूबते समय अनिमेष ने “बचाओ-बचाओ” की आवाज भी लगाई, लेकिन लहरें इतनी तेज थीं कि पलक झपकते ही वह आंखों से ओझल हो गया। दोस्तों ने तुरंत वहां तैनात लाइफगार्ड्स को सूचित किया, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं मिल सका।
लगभग 30 किलोमीटर दूर मिला शव:-
लगातार तीन दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद, मंगलवार को अनिमेष का पार्थिव शरीर पुरी से लगभग 30 किलोमीटर दूर कोणार्क के पास समुद्र किनारे मिला। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की और परिजनों को सूचित किया।
बहरागोड़ा में शोक की लहर:-
अनिमेष अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। जैसे ही उसकी मृत्यु की खबर बहरागोड़ा पहुँची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
वहीं इकलौते बेटे को खोने के गम में माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है।
अनिमेष एक मेधावी छात्र था और उससे परिवार को काफी उम्मीदें थीं।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : मुरी-सिल्ली में धूमधाम से मनी विश्वकर्मा पूजा

मुरी : मुरी-सिल्ली क्षेत्र में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। रेलवे के विभिन्न विभागों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान…

Spread the love

Jamshedpur : नरेंद्र मोदी विचार मंच ने गोलमुरी में गरीब मजदूरों के बीच मिठाई बांटकर मनाया प्रधानमंत्री का 76वां जन्मदिन

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर आज नरेंद्र मोदी विचार मंच की ओर से गोलमुरी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time