बहरागोड़ा : आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, ‘नो-एंट्री’ और बुनियादी सुविधाओं पर रहा जोर
बहरागोड़ा: मंगलवार को बहरागोड़ा थाना परिसर में आगामी त्योहारों रामनवमी, ईद, सरहुल और हिंदू नव वर्ष के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR), घाटशिला ने की।वहीं बैठक में प्रशासन और प्रबुद्ध नागरिकों के बीच क्षेत्र की कानून व्यवस्था और जनसुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
जिसमें शांति समिति के सदस्यों ने क्षेत्र की वर्तमान समस्याओं और विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से रखा।साथ ही रामनवमी जुलूस के रूट और ईद की नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। प्रशासन ने आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई तथा त्योहारों की भीड़ को देखते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता और सुदृढ़ सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।
बाजार क्षेत्र में ‘नो-एंट्री’ की मांग
यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समिति के सदस्यों ने एक स्वर में मांग की कि त्योहारों के दौरान बाजार क्षेत्र में सुबह 8:00 बजे से लेकर रात्रि 8:00 बजे तक भारी वाहनों की ‘नो-एंट्री’ लागू की जाए। इससे आम जनता को खरीदारी और आवागमन में असुविधा नहीं होगी।
इस मौके पर स्वपन महतो,चंडी चरण साहू, मदन मन्ना, राम हरि बेरा,सत्यनारायण माइती,स्नेहांसु पाल,दिलीप साव,रास बिहारी साव,बापतु साव,सुमन कल्याण मंडल, सुदीप कुमार पटनायक,कल्याण श्यामल,शशांक शेखर पाल,जितवाहन राउत,अशोक कुमार कर,सुमित कुमार माइती,एमडी अली इकबाल,परवेज आलम,गया नायक आदि उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some



















































