Gua : सेल गुवा वित विभाग में महाप्रबंधक अनुपम कुमार सिंह ने दिया योगदान, कहा-विकास सीखने के लिए परिवर्तन जरूरी है

गुवा : सेल गुवा में वित विभाग के महाप्रबंधक अनुपम कुमार सिंह ने बुधवार को योगदान दिया. योगदान के बाद साक्षात्कार में बताया कि सेल में कार्यरत हर पदाधिकारी पद के अनुसार प्रबंधक होते हैं। उनका मुख्य कार्य विभाग के प्रबंधन क्षमता को ठीक करना है। प्रत्येक अधिकारी को नया व अपने कामों को सीखने पर ध्यान देना है। सच्चाई यह है कि अच्छे कार्य क्षमता के आधार मनुष्य की पहचान होती है।विकास सीखने के लिए परिवर्तन जरूरी है।

कार्य कुशलता गड़बड़ियों को ठीक करने में है। स्थानांतरण के उपरांत नए जगह पर आने से परेशानी के बाद भी काम एवं अनुभव का लाभ लोगों को दिया जा सकता है। स्थानांतरण से कष्ट होता है,लेकिन कैरियर में बदलाव भी आता है। उन्होने अपने अनुभव को बताते हुए कहा कि सेल गुवा में स्थानांतरित हो कर आने के पूर्व वे सेल बोलानी मे 2001 से 2008 तक कार्यरत रहे। तत्तपश्चात सेल मेघाहातुबुरु में 2008 से सेवारत रहे।

सेल राउरकेला में वे 2013 से सेवारत रहे। उसके बाद सेल बोकारो मुख्यालय में 2021 में अपनी सेवा दी। वर्तमान में सेल गुवा में सेवा देना किसी चैलेंजिंग से ज्यादा है। यहां की विधि व्यवस्था को ठीक कर उसे मैनेज करने के लिए कार्यरत हैं। उनका सतत प्रयास है कि अधिकारियों के सामंजस्य एवं श्रमिकों के सहयोग से लोगों की हर समस्या का निराकरण किया जाए।

सेल गुवा को विकास की नई मकाम की ओर ले जाने के लिए नए सिरे उनका प्रयास जारी है।सेल गुआ क्षेत्र में बहुत ही अनुभवी एवं उत्कृष्ट प्रबंधन क्षमता वाले वित्त विभाग वरीय पदाधिकारी महाप्रबंधक अनुपम कुमार सिंह के योगदान देने पर लोगों में अपार हर्ष एवं संतोष है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

    616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

    Spread the love

    Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर झामुमो का प्रदर्शन, खान एवं खनिज संशोधन विधेयक का किया विरोध, विधायक समीर मोहंती हुए शामिल

    बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बहरागोड़ा द्वारा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) यानी एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय जोरदार धरना-प्रदर्शन…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time