पोटका : अंचल अधिकारी निकिता बाला अपनी संवेदनशील कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती हैं। वे हमेशा गरीब, असहाय एवं अंतिम पंक्ति के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर त्वरित समाधान करने के लिए तत्पर रहती हैं। उनकी यही कार्यशैली उन्हें प्रशासनिक कार्यों में अलग पहचान दिलाती है।
नागरिकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्य करने के लिए उपायुक्त कर्ण सत्यर्थी द्वारा निकिता बाला को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्य और जिम्मेदारीपूर्ण रवैये का प्रमाण है।
गौरतलब है कि हाल ही में गुड़गांव में चार मजदूरों की मौत के मामले में उन्होंने महज चार घंटे के भीतर मृतकों के परिजनों की पारिवारिक सूची तैयार कर निर्गत कर दी थी।
उनके इस त्वरित और जिम्मेदार कार्य को प्रशासन ने सराहा, जिसके फलस्वरूप उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। स्थानीय लोगों ने भी उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील अधिकारी क्षेत्र के लिए गौरव की बात हैं।
There is no ads to display, Please add some



















































