बहरागोड़ा : प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत जाम्बनी संखाभांगा गांव से कदमडीहा गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। वर्षों से मरम्मत की बाट जोहती यह सड़क अब केवल गड्ढों का जाल बनकर रह गई है, जिससे हजारों ग्रामीणों का आवागमन दूभर हो गया है। यह सड़क आज इस कदर जर्जर हो चुकी है कि यह पहचानना मुश्किल है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। बारिश के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है।आए दिन बाइक सवार और साइकिल चालक इन गड्ढों के कारण गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्कूली बच्चों को बरसात के दिनों में कीचड़ और गर्मी के मौसम पर नुकीले पत्थरों के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही इस क्षेत्र को भुला दिया जाता है।
There is no ads to display, Please add some



















































