Municipal Elections : भाजपा समर्थित अर्चना दुबे बनीं जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष, हिदायत समर्थक इरशाद अंसारी को मिले मात्र तीन वोट

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के वाइस चेयरमैन के चुनाव में वार्ड 21 की पार्षद अर्चना दुबे विजयी घोषित की गई. उन्हें सर्वाधिक 11 वोट मिले. जबकि दूसरे स्थान पर वार्ड 12 से पार्षद सुरेश शर्मा उर्फ लिप्पू शर्मा रहे. उन्हें 6 वोट मिले. जबकि राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान के करीबी व वाइस चेयरमैन के प्रत्याशी इरशाद अंसारी को मात्र तीन वोट ही मिल पाया.

जबकि चौथे प्रत्याशी राहत हुसैन को केवल दो वोट से ही संतोष करना पड़ा. इससे पहले जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष निर्वाचित नौशीन खान समेत 22 वार्ड सदस्यों को निर्वाची पदाधिकारी (एडीएम) ने शपथ दिलायी. शपथ ग्रहण के तुरंत बाद उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन लिया गया.

जिसमें चार वार्ड सदस्यों ने पर्चा दाखिल किया. पर्चा दाखिल होने के बाद नाम वापसी के लिए समय दिया गया. तय समयसीमा में जब किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया तो, निर्वाची पदाधिकारी ने गुप्त मतदान कराने का निर्णय लिया. प्रखंड मुख्यालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में मतदान कराया गया. मतदान के बाद शाम 4 बजे परिणाम की घोषणा की गई.

उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अर्चना दुबे को नगर परिषद की अध्यक्ष नौशीन खान ने शपथ दिलायी. इससे पहले नौशीन खान ने अर्चना दुबे को गले लगाकर जीत की बधाई दी.

चुनाव जीतने के बाद अर्चना दुबे ने कहा कि जुगसलाई के विकास के लिए सभी के साथ मिलकर काम करूंगी. जिससे सबका विकास सुनिश्चित हो सके. विकास कार्य में कोई भेदभाव नहीं होगा.

Spread the love

Related Posts

Gua : डीएवी नोवामुंडी के खिलाड़ियों का एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, जीते 12 पदक

गुवा :  जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक (4 स्वर्ण, 6 रजत और 2…

Spread the love

Potka : सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत, जांच करने पहुंचे सीओ

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया लैम्प्स भवन के पास सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत के बाद शनिवार को अंचलाधिकारी (सीओ) राजा राम मुंडा ने मौके पर पहुंचकर जांच…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time