जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव में वाइस चेयरमैन निर्वाचित अर्चना दुबे को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय में ज्योंहि उनके निर्वाचित होने की घोषणा की गई. कांफ्रेंस हॉल में ही वार्ड पार्षदों की ओर से उन्हें बधाई दी गई. कई महिला वार्ड पार्षदों ने अर्चना दुबे से गले मिलकर बधाई दी. साथ ही जीत की मिठाई खिलाई, हॉल से बाहर निकलने के बाद प्रखंड कार्यालय के प्रवेश द्वार पर अर्चना दुबे एवं उनके पति बड़ेलाल दुबे को लोगों ने बधाई दी. जीत की सूचना मिलने के बाद महानगर भाजपा अध्यक्ष संजीव सिन्हा भी प्रखंड कार्यालय पहुंचे. उन्होंने अर्चना दुबे को बधाई दी. उसके बाद एक-एक करके बधाई देने एवं फोटो खिंचवाने की होड़ मच गई. मीडियाकर्मियों से बात करते हुए अर्चना दुबे ने कहा कि यह जीत जुगसलाई की जनता के उन्मीदों की जीत है. जुगसलाई में अब विकास कार्य को गति मिलेगी. मौके पर सैल्यूट तिरंगा के झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर तिवारी, दिवेश दुबे, मुन्ना अग्रवाल, अनिल मोदी, अमोद दुबे, बप्पा कर, रविकांत पांडे, अमर सिंह, संदीप शर्मा बॉबी, ललन शर्मा, समेत जुगसलाई के दर्जनों लोग मौजूद रहे.
17 को निकलेगा विजय जुलूस, अर्चना जनता का जताएंगी अभार
वाइस चेयमैन निर्वाचित होने पर जुगसलाई की जनता अर्चना दुबे का शानदार स्वागत करना चाहती है. इसके लिए 17 मार्च को विजय जुलूस निकाला जाएगा. जिसमें अर्चना दुबे के साथ कई वार्ड पार्षद मौजूद रहेंगे. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 21 से पार्षद निर्वाचित होने के बाद सोमवार को वाइस चेयरमैन निर्वाचित होने के बाद अर्चना दुबे 17 को विजय जुलूस सह आभार यात्रा निकालकर जनता का आभार व्यक्त करेंगी.
There is no ads to display, Please add some


















































