Chaibasa: सीमा क्षेत्र में 18 शक्तिशाली IED बरामद, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

चाईबासा: प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता – मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा और अन्य माओवादी अपने दस्ते के साथ सारंडा व कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों के उद्देश्य से सक्रिय रूप से भ्रमणशील हैं.

पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक को 8 जुलाई को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि नक्सलियों ने चाईबासा और खूँटी जिले के सीमावर्ती जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्रों में गोला-बारूद छिपा रखा है. इसका उद्देश्य सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर उनके अभियानों को बाधित करना है. इस सूचना के आधार पर चाईबासा पुलिस, खूँटी पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ के संयुक्त दल ने 9 जुलाई को एक सघन सर्च अभियान प्रारंभ किया.

संयुक्त अभियान दल द्वारा खूँटी जिले के अड़की थाना अंतर्गत कोचांग के समीप जंगली पहाड़ी क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान पूर्व से नक्सलियों द्वारा लगाए गए 18 आईईडी विस्फोटक बरामद किए गए. प्रत्येक बम का वजन लगभग तीन-तीन किलोग्राम था. सभी बमों को सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर ही बम निरोधक दस्ता की सहायता से नष्ट किया गया.

संयुक्त अभियान के तहत माओवादियों की विध्वंसक योजनाओं को विफल करने की दिशा में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता प्राप्त की है. आगे भी इस तरह के तलाशी अभियानों को जारी रखने की योजना है ताकि क्षेत्र को माओवादी प्रभाव से मुक्त किया जा सके.

अभियान में शामिल बल
चाईबासा पुलिस
खूँटी पुलिस
झारखंड जगुआर
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: आज रांची पहुंचेंगे Amit Shah – पूर्वी क्षेत्रीय परिषद बैठक की करेंगे अध्यक्षता, नीतीश-ममता नहीं होंगे शामिल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सिदगोड़ा बाजार शराब दुकान चोरी का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई, दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिदगोड़ा बाजार स्थित शराब दुकान में हुई चोरी की घटना…

Spread the love

Jadugoda : राशन डीलर मिकी हांसदा के घर से डेढ़ लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

कुंडी तोड़कर नकद व आभूषण ले उड़े चोर, थाना प्रभारी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण घर सूना पाकर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, लाखों के गहने और नकदी गायब…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *