डीएवी संस्थान आधुनिक शिक्षा और वैदिक मूल्यों के अनूठे मिश्रण के लिए महत्वपूर्ण हैं : प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि
गुवा : सेल से संबद्ध डी.ए.वी पब्लिक स्कूल चिड़िया में 2 अप्रैल 2026 को विद्यालय परिवार की ओर से वैदिक हवन कर बच्चों के शिक्षण का नए सत्र का शुभारंभ किया गया।
हवन प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में किया गया। विद्यालय के प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि की अध्यक्षता एवं संस्कृत शिक्षक संदीप चक्रवर्ती के नेतृत्व में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने गायत्री मंत्र का उच्चारण कर हवन की शुरुआत की।तत्पश्चात विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर के कर्मचारियों ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य, शैक्षणिक सुधार, व्यक्तित्व विकास, एवं समाज कल्याण के लिए हवनकुंड में आहुति दिया गया। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं भी बारी-बारी से अपनी शैक्षणिक सुधार एवं आत्मविश्वास के लिए आहुति दिया। विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र कु पणिनि ने अपने वक्तव्य में नए सत्र के लिए सभी छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार को बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा यह समय न केवल चुनौतियों का है, बल्कि नए अवसरों और सपनों को साकार करने का है। प्राचार्य देवेंद्र कु पाणिनि ने बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि डीएवी संस्थान आधुनिक शिक्षा और वैदिक मूल्यों के अनूठे मिश्रण के लिए महत्वपूर्ण हैं । डीएवी संस्था 1886 से शिक्षा, चरित्र निर्माण और राष्ट्र सेवा में योगदान दे रहा है। डीएवी चिड़िया में छात्रों में अकादमिक उत्कृष्टता, ,नैतिक, भावनात्मक और शारीरिक विकास (खेलकूद) के साथ-साथ देशभक्ति और भारतीय संस्कृति के प्रति बच्चों में समर्पण की भावना को बढ़ावा देती हैं ।
इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षकों में राकेश कुमार मिश्रा,मौसमी दास गुप्ता,समीर प्रधान,सुजीत कुमार ,एस के पांडेय,मोमिता मजूमदार,सुमित सेनापति,वर्षा विश्वकर्मा ,जितेंद्र त्रिवेदी ,किशोर झा, ललित महतो, तनमोय चटर्जी,अभय सिन्हा,आशीष झा, नित्यानंद भकत,सुखेन प्रसाद, के साथ साथ शिक्षकेत्तर कमियों मे दीपक सीत,महेंद्र रविदास,गणेश मुखी,बलभद्र बिंधानी एवं दुलारी देवी ख़ासतौर उपस्थित थे। स्कूली बच्चों में देवांश, राखीश्री, अन्वेशा मिश्रा, तृप्ती सेनापति व अन्य दर्जनों उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Gua : दंतैल हाथी की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; जांच में जुटा वन विभाग

















































