Adityapur: आदित्यपुर में मनाई गई पान गुरु स्वर्गीय मुकुंद राम तांती की 20वीं पुण्यतिथि

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के पेयजल कार्यालय के समीप पान तांती स्वांसी समाज के नेतृत्व में पान गुरु स्वर्गीय मुकुंद राम तांती जी की 20वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने पान गुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप जलाए.

मुकुंद राम तांती जी का योगदान

स्वतंत्र भारत के सर्वप्रथम बिहार विधानसभा के घाटशिला और बहरागोड़ा के निर्वाचित विधायक स्वर्गीय मुकुंद राम तांती जी 1952 में झारखंड पार्टी के टिकट से लड़े थे और चुनाव में जीत हासिल की थी. इसके अलावा, वे झारखंड आंदोलनकारी और टिस्को मजदूर यूनियन के अध्यक्ष रहे.

श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले लोग

इस अवसर पर पान गुरु स्वर्गीय मुकुंद राम तांती की पुण्यतिथि पर समाजसेवी, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, और गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में युवा नेता विषेश कुमार उर्फ बाबू तांती, बुद्धेश्वर पान, विजय कुमार दास, देवाशीष श्यामल, नंदन लाल दास, हरिनंदन पहान, सरोज साहु, राजु कुमार मुखी, अर्जुन दास, मोहन पात्रो, रंजीत दास, उमेश तिवारी, अशोक शर्मा, अनिल कुमार, राम विचार राय, अरुण पात्रो, राजेश लहा, बच्चन मुखी, राम सिंह महतो, झारखंड आंदोलनकारी नेता बीरेंद्र गुप्ता आदि शामिल थे.

इसे भी पढ़ें :

Jadugora: बहरागोड़ा के प्रथम विधायक की पुण्यतिथि पर पान-तांती समाज ने दोहराई अनुसूचित जाति दर्जा देने की मांग

Spread the love

Related Posts

Ramgrah : मुख्यमंत्री सपत्नीक पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका मंदिर की पूजा

रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को रजरप्पा के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने वहां पूजा-अर्चना की तथा…

Spread the love

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *