भोपाल: मध्य प्रदेश में अलग अलग विवादों का सामना कर रहे. 4 आईपीएस अफसरों को सरकार ने रविवार रात फील्ड पोस्टिंग हटा दिया. इनमें चंबल आईजी सुशांत कुमार सक्सेना, डीआईजी कुमार सौरभ, दतिया एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा और कटनी एसपी अभिजीत रंजन शामिल हैं. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई की जानकारी दी.
तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश
CM मोहन यादव ने ‘X’ पर लिखा, “कटनी और दतिया के पुलिस अधीक्षकों के साथ-साथ चंबल रेंज के महानिरीक्षक और उप महानिरीक्षक ने सार्वजनिक सेवा में खेदजनक व्यवहार किया. इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए गए हैं.” सूत्रों ने बताया कि शनिवार रात किसी विवाद को लेकर एक तहसीलदार और उनकी सीएसपी पत्नी के रिश्तेदारों की पुलिस ने पिटाई कर दी थी. इसके बाद कटनी एसपी अभिषेक रंजन का तबादला कर दिया गया.
यह भी पढ़ें : News Delhi: रायपुर से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, 80 KMPH की आंधी से हवा में चक्कर लगाए, सेफ लैंडिंग
There is no ads to display, Please add some



















































