Jamshedpur: जमशेदपुर की ट्रैफिक व्यवस्था होगी बेहतर, हर चेक पोस्ट पर जन शिकायत-सुझाव पेटी

 

जमशेदपुर : जमशेदपुर में अब ट्रैफिक व्यवस्था को हाइटेक, बेहतर और पारदर्शी बनाने की तैयारी चल रही है। ट्रैफिक पुलिस को हाइटेक बनाने के साथ-साथ अब हर ट्रैफिक चेक पोस्ट पर एक जन शिकायत-सुझाव पेटी लगाई जाएगी.

पेटी में ट्रैफिक से जुड़ी अपनी शिकायतें डालें

इस पेटी में लोग ट्रैफिक से जुड़ी अपनी शिकायतें या सुझाव डाल सकेंगे. अगर किसी पुलिसकर्मी ने गलत व्यवहार किया हो या कोई परेशानी हुई हो तो उसकी भी शिकायत लिखकर डाली जा सकती है.

पेटी हफ्ते में दो दिन खोली जाएगी

डीएसपी ट्रैफिक श्री नीरज ने बताया कि यह पेटी हफ्ते में दो दिन खोली जाएगी और जो भी सुझाव या शिकायत आएगी उसे वह खुद देखेंगे. सही सुझावों को लागू किया जाएगा और अगर किसी पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत सही निकली तो उसके खिलाफ जांच और कार्रवाई भी की जाएगी.डीएसपी ने यह भी कहा कि इससे ट्रैफिक व्यवस्था में कहाँ कमी है यह आसानी से समझा जा सकेगा और लोगों को भी अपनी बात कहने का सीधा मौका मिलेगा.

150 होमगार्ड जवानों की मांग

ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए विभाग से 150 होमगार्ड जवानों की मांग भी की गई है. जवान मिलने के बाद उन्हें ट्रैफिक चेकिंग और भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात किया जाएगा ताकि ट्रैफिक सुचारु रूप से चले और जाम की समस्या न हो.

यह भी पढ़ें- IRS Gaurav Garg Case: IPS रवीना त्यागी के पति IRS गौरव गर्ग की पिटाई मामले ने पकड़ा तूल, पुलिस ने दर्ज की FIR – जांच शुरू

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उर्विता संस्था के सावन महोत्सव में प्रीति श्रीवास्तव बनी सावन क्वीन व सिमरन को मिला डांसिंग क्वीन का खिताब

महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और प्रकृति के संरक्षण के संकल्प के साथ टीम उर्विता ने मनाया सावन महोत्सव जमशेदपुर : सामाजिक संस्था उर्विता ने महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और प्रकृति…

Spread the love

Potka : हल्दीपोखर में हर्षोल्लास से मना विश्व आदिवासी दिवस,जल-जंगल-जमीन की रक्षा का लिया संकल्प

पोटका : हल्दीपोखर पंचायत में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज एवं स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time