Deoghar: प्रांतीय यादव महासभा ने आयोजित किया होली मिलन समारोह – पानी बचाने का भी लिया संकल्प

देवघर: प्रांतीय यादव महासभा की जिला इकाई द्वारा पुरनदाहा स्थित कार्यालय में एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर यादव समाज के लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और रंगों के इस त्योहार को मिलकर मनाने का संकल्प लिया. समारोह में यादव समाज के सभी सदस्य तिलक होली लगाकर पानी बचाने का संकल्प भी लिया, ताकि इस होली पर रंगों के साथ-साथ पानी की भी बचत की जा सके.

शांति और सौहार्द्र से होली मनाने की अपील

समारोह में उपस्थित लोगों ने अपने-अपने घरों, समाज, गांव, पंचायत, जिला और राज्य में होली को शांतिपूर्वक मनाने का आह्वान किया. समाज के सभी सदस्यों ने इस दिन को आपसी भाईचारे और सौहार्द्र के साथ मनाने की बात कही.

पारंपरिक पकवानों का विशेष आयोजन

इस दौरान सभा की ओर से कई तरह के पारंपरिक पुआ और पकवानों की व्यवस्था की गई थी. सभी लोग इन स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हुए होली के इस पर्व का आनंद उठाए.

समाज के प्रमुख व्यक्तित्वों की उपस्थिति

समारोह में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक पप्पू यादव, शिक्षाविद डॉ. बीपी यादव, समाजसेवी सह प्रांतीय यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण सिंह यादव, देवघर जिला अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद यादव, प्रधानाध्यापक नरेश यादव, युवा जिला अध्यक्ष मुकेश यादव, संथाल परगना के को-ऑर्डिनेटर महादेव यादव, हलधर यादव, विष्णु देव यादव, सत्येंद्र यादव, सुजीत यादव, भूदेव यादव, मुकेश यादव, मनोज यादव, प्रहलाद यादव, रंजीत यादव, गोपाल यादव और अन्य प्रमुख समाजसेवी उपस्थित रहे.

 

इसे भी पढ़ें : Chandil: चांडिल क्षेत्र में 11 मार्च को मनाया जाएगा बाहा बोंगा पर्व

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 23 अगस्त को जमशेदपुर में बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी का दिखेगा जलवा, ग्लोबल प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड 2026 में कई हस्तियां होंगी सम्मानित

जमशेदपुर : शहर में आगामी 23 अगस्त को Global Pride of India Award 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। द ग्लोबल बिजनेस (The Global Business) की ओर से आयोजित इस…

Spread the love

Jamshedpur : झारखंड-बंगाल के तीन सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात कर कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की

जमशेदपुर : सांसद बिद्युत बरण महतो सहित झारखंड-बंगाल के तीन अन्य सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान तीनों ने उन्हें एक मांग पत्र सौंपकर …

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time