Jamshedpur : होलिका दहन 13 मार्च को, मारवाड़ी समाज का डंडा रोपण आज

 

जमशेदपुर :  रंगों का उत्सव इस बार 14 और 15 मार्च को मनाई जाएगी, जबकि होलिका दहन 13 मार्च को होगी। होली की तैयारी को लेकर बाजार से लेकर घरों तक चहल-पहल शुरू हो गई है। लोग कपड़ों की खरीदारी से लेकर बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान खरीदारी करने आए लोगों का कहना है कि होली को लेकर अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में भीड़ भार से बचने के लिए खरीदारी शुरू कर दी है। होलिका दहन के बाद खरीदारी का समय नहीं होता। शहर में करीब 30 से अधिक स्थानों पर छोटी-बड़ी समितियों द्वारा होलिका दहन की तैयारी पूरी कर ली हैं।

मारवाड़ी समाज का डंडा ओपन आज

बुधवार की सुबह से ही होली के डंडे को सजाना शुरू कर दिया जाएगा । गुरुवार को , शाम ढलते ही महिलाएं शुभ मुहूर्त में पूजन करेंगी। मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से साक्षी आम बागान में डंडारोपण कार्यक्रम आज शाम 4:00 बजे किया जाएगा जिसमें समाज की महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित होंगे और विधि विधान से डंडारोपण करेंगे। इसके बाद 13 मार्च को रात्रि 11:00 बजे के बाद होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन होगा। आपको बता दें कि मारवाड़ी समाज द्वारा होलिका दहन कार्यक्रम साकची आम बागान मैदान और जुगसलाई नया बाजार में विशेष तौर परकी जाएगी ।  इसमें सैकड़ो की संख्या में समाज के लोग तथा अन्य लोग भी शामिल होते हैं। इस बार मारवाड़ी समाज 10:37 बजे के बाद होलिका दहन की पूजाकरेगी इसे लेकर समाज की ओर से तैयारी कर ली गई है।

जुगसलाई में सामुहिक होलिका दहन

जुगसलाई में सामुहिक होलिका दहन किया जाएगा। यहां मारवाड़ी रीति रिवाज से पूजा अर्चना होती है। साकची आम बागान में होलिका दहन से एक दिन पूर्व डंडा रोपण की परंपरा निभाई जाएगी। मारवाड़ी समाज लकड़ियों से नहीं बल्कि उपले से होलिका दहन की परंपरा निभाती है। वहीं शहर में सबसे बड़ी होलीका जुगसलाई के नयाबाजार में जलाई जाती है । स्थानीय लोग बताते हैं कि वर्षों पहले जुगसलाई में रहने वाले परिवार भी सर्किट हाउस नार्दन  टाउन से जुगसलाई आकर होलिका की पूजा करते थे और एक दूसरे को गुलाल लगाते थे।

 

होलिका दहन मुहूर्त

पुरोहित सत्येंद्र शास्त्री के अनुसार होलिका दहन 13 मार्च की रात 10:43 बजे के बाद होगा। होली 15 मार्च को मनेगी। फाल्गुन पूर्णिमा 13 मार्च की मुबह 10:11 बजे से शुरू होगी। भद्रा भी उस समय से आरंभ हो रहा है,जो रात 10:43 बजे तक रहेगा। पूर्णिमा तिथि 14 मार्च को दोपहर 11:22 बजे तक रहेगी। भद्रा रात 10:43 बजे खत्म हो जाएगा। इसीलिए 13 मार्च को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में होलिका दहन 10 बजकर 43 मिनट के बाद होगा। 14 मार्च को फाल्गुनी पूर्णिमा में स्नान-दान को पूर्णिमा, कुलदेवता को सिंदूरापेग किया जाएगा। साथ ही 15 मार्च को भस्म धारण और होली मनाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Ramgarh : उपकारा में पुलिस अधीक्षक ने की छापेमारी, 8 हजार 9 सौ रुपया बरामद

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

    गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

    Spread the love

    Gua : रामनवमी को लेकर गुवा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

    गुवा : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार देर शाम गुवा थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च नोवामुंड़ी अंचलाधिकारी…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time