Jamshedpur: छूटे हुए गांवों में जल्द आएगी बिजली, DDC ने दिए नए दिशा-निर्देश

जमशेदपुर: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने विद्युत विभाग द्वारा संचालित RDSS (पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना) और MUJY (मुख्यमंत्री उज्जवल झारखंड योजना) की समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में विद्युत कार्यों की प्रगति और योजना के तहत किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई.

RDSS और MUJY योजनाओं की समीक्षा

बैठक में उप विकास आयुक्त सचान ने कार्यपालक अभियंताओं को निर्देशित किया कि वे कार्य प्रगति को PERT (प्रोजेक्ट इवेल्यूशन टेक्निक) के अनुसार सुनिश्चित करें. साथ ही, मुख्यमंत्री उज्जवल झारखंड योजना के तहत छूटे हुए गांवों, मोहल्लों और टोला की सूची तैयार करने का निर्देश दिया. यह सूची सांसद और विधायकगण द्वारा सत्यापित की जा सके ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी गांव, मोहल्ला या टोला विद्युतीकरण कार्य से वंचित न रहे.

समीक्षा में महत्वपूर्ण निर्देश

उप विकास आयुक्त ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बचे हुए गांवों और टोला का विद्युतीकरण निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही, आरडीएसएस योजना के तहत खुले हुए बिजली तारों को एबी केबल से बदलने, स्मार्ट मीटर लगाने और अन्य कार्यों में गति लाने की भी आवश्यकता पर बल दिया.बैठक में कार्यपालक अभियंता जमशेदपुर आनंद कौशिक, कपिल तिग्गा और चंद्र भूषण भी उपस्थित थे, जिन्होंने योजनाओं के कार्यान्वयन पर अपने विचार साझा किए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जनता दरबार में 50 से अधिक फरियादियों ने सुनाई समस्याएं, मिला ऑन-द-स्पॉट समाधान

Spread the love

Related Posts

Gua : तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से सारंडा क्षेत्र में भारी तबाही, कई घरों के छप्पर उड़े, जगह-जगह गिरे पेड़

गुवा : बुधवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने किरीबुरू, मेघाहातुबुरु, गुवा,बड़ाजामदा समेत सारंडा क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम और…

Spread the love

Jadugora : जादूगोड़ा में बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट,  फ्लैग मार्च निकाल शांतिपूर्ण पर्व मनाने का दिया संदेश

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट मोड में हैं।इधर जादूगोड़ा थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा  के निर्देश पर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time