घाटशिला: गालूडीह थाना क्षेत्र के दाडिसाई नवकुंज मंदिर के सामने सड़क किनारे दुकान लगाने को लेकर गुरुवार को दो पक्ष आपस में उलझ गए. इस विवाद के बाद स्थानीय कर्मचारियों को सूचित किया गया, और कर्मचारी किशन कुमार राय ने मौके पर आकर दुकान लगाने का काम रोक दिया.
दुकान लगाने को लेकर बढ़ी तकरार
मुर्गा व्यवसाई बिरिहिगोडा निवासी कालो सोना ने दाडिसाई सबरो के साथ मिलकर सड़क किनारे दुकान लगाने का प्रयास किया था. इसके विरोध में दाडिसाई गांव के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस पर सबरो और ग्रामीणों के बीच तीखी बहस और झड़प हो गई.
दोनों पक्षों के तर्क
सबरो का कहना था कि यह भूमि किसी की व्यक्तिगत रैयत भूमि नहीं है, बल्कि यह बिहार सरकार की भूमि है. वे यह भी कहते हैं कि मुर्गा व्यवसाई हमेशा उनके सुख-दुख में साथ रहता है. वहीं, ग्रामीणों का कहना था कि यह दाडिसाई नवकुंज मंदिर का प्रवेश द्वार है और मंदिर के आसपास मुर्गा काटकर बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
इसे भी पढ़ें : Ranchi : प्रदर्शन के दौरान देवेंद्र नाथ महतो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
There is no ads to display, Please add some



















































