Gua : राशन दुकान में चोरी का खुलासा, अभियुक्त कानु चाम्पिया गिरफ्तार

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे मार्केट स्थित एक सरकारी राशन दुकान में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी की गई वेट मशीन बरामद कर ली गई है। गुवा थाना में गुवा निवासी सह राशन डीलर राजीव कुमार के लिखित आवेदन पर गुवा थाना कांड संख्या-13/2025, के तहत बीते 08.03.2025 को अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। चोरों ने तेज धारदार हथियार से दुकान की कुंडी काटकर सामानों की चोरी की थी। जिसमें वेट मशीन, गल्ला से नगद 2 हजार रुपये, चावल 10 बोरा,गेहूं 1 बोरा,साड़ी एक बंडल शामिल है।

झाड़ियों में छुपाकर रखी गई चोरी के सामान

घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किरीबुरु अजय करकेट्टा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। जिसमे गुवा थाना प्रभारी, नीतीश कुमार, गुवा, ०अ०नि० जीवन प्रकाश उरांव, स०अ०नि० विष्णु उरांव, सशस्त्र बल के जवान शामिल थे । 29 मार्च 2025 को छापामारी के दौरान ग्राम पाठक टोली, ठाकुरा निवासी कानु चाम्पिया घर के पीछे झाड़ियों में छुपाकर रखी गई चोरी की गई वेट मशीन बरामद की गई।

पूछताछ में अभियुक्त अपराध स्वीका की

ठाकुरा निवासी कानु चाम्पिया ने अपराध स्वीकार कर लिया। अभियुक्त ने दो स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस की तत्परता और सटीक छापामारी रणनीति के चलते चोरी का यह मामला सुलझाया जा सका। अन्य चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। बरहाल गुवा क्षेत्र के चोरों में हडकंप की स्थिति बनी हुई। पुलिस नकेल व कार्यवाही से चोर पलायन कों मजबूर व क्षेत्र से भागने की स्थिति में है।

Spread the love
  • Related Posts

    Health Alert : लगातार खांसी तपेदिक (टीबी) का प्रारंभिक संकेत : डॉ. जगदीश लोहिया

    जमशेदपुर : ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी और चेस्ट् मेडिसिन के चिकित्सक डॉ. जगदीश लोहिया ने बताया कि  दो हफ्तों से अधिक समय तक रहने वाली खांसी को कभी…

    Spread the love

    Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

    जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time