Deoghar: भारत विकास परिषद के चुनाव में आलोक मल्लिक और कंचन शेखर ने हासिल की जीत

देवघर: देवघर में भारत विकास परिषद की सत्र 24-25 की वार्षिक आम सभा एवं सत्र 25-26 के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई. इस चुनाव में प्रांतीय पर्यवेक्षक राम रतन महर्षि की वर्चुअल उपस्थिति में चुनाव पदाधिकारी कृष्ण कुमार दास ने चुनाव की प्रक्रिया पूरी करवाई. इस दौरान आलोक मल्लिक को पुनः देवघर शाखा का अध्यक्ष चुना गया. वहीं कंचन शेखर को सचिव और SP भुईयां को वित्त सचिव के रूप में चुना गया.

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा

परिषद की परंपरा के अनुसार, नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव और वित्त सचिव ने आपसी सहमति से परिषद के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया. जिनमें बिपिन मिश्रा को संगठन सचिव, अभय कुमार को उपाध्यक्ष, बिनीता मिश्रा को उपाध्यक्ष सह संयोजक संपर्क, रंजीत कुमार बरनवाल और प्रीति कुमारी को उप सचिव, रामसेवक सिंह गुंजन को संयोजक संस्कार, कंचन मूर्ति साह को संयोजक महिला सहभागिता, पशुपति कुमार को संयोजक सेवा, प्रशांत कुमार सिन्हा को संयोजक पर्यावरण और प्रो. परिमल सिंह, डॉ. राजेश राज, संतोष कुमार सिंह, पुष्पा सिंह और डॉ. उत्तम कुमार राय को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया.

संरक्षक मंडल में नए नाम

संरक्षक मंडल में डॉ. सुनील सिन्हा, डॉ. ND मिश्रा, डॉ. अरुण कुमार गुटगुटिया और कृष्ण कुमार दास को रखा गया, जो परिषद के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: 1.50 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य, उपभोक्ताओं को मिलेगा बेहतरीन सेवा 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : डोबो-कपाली में कृषि भूमि के बदलते नेचर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल, कहा- अनुसूचित क्षेत्र की संवैधानिक व्यवस्था से हो रहा खिलवाड़

    ● पिछले दरवाजे से संविधान और अनुसूचित क्षेत्र के प्रावधानों को तोड़ा जा रहा है ● सरकार ईमानदार है तो भूमि उपयोग परिवर्तन पर श्वेत पत्र जारी करे जमशेदपुर :…

    Spread the love

    Jamshedpur : सोनारी बिंदल मॉल फायरिंग के चार साजिशकर्ता अंबिकापुर से धराए, हमलावर की तलाश में SIT कर रही है ताबड़तोड़ छापेमारी

    जमशेदपुर : सोनारी के मरीन ड्राइव रोड बिंदल मॉल के समीप स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में 26 सितंबर को हुई फायरिंग के मामले में एसआईटी को छतीसगढ़ के अंबिकापुर में सफलता…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time