Jamshedpur : LIC कार्यालय में लाखों की चोरी, CCTV भी ले उड़े चोर – देखें Video

जमशेदपुर :  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित एलआईसी कार्यालय में चोरी की वारदात सामने आई है। बुधवार सुबह जब कार्यालय के कर्मचारी पहुंचे तो उन्होंने लॉकर खुला पाया, जिसमें रखी नकदी गायब थी। जांच के दौरान यह भी पता चला कि कार्यालय की खिड़की टूटी हुई थी।

जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ब्रांच के सीनियर मैनेजर राकेश रंजन सिन्हा ने बताया कि सुबह कर्मचारियों ने देखा कि सीसीटीवी कैमरे बंद थे। इसके बाद जब इंजीनियर को बुलाकर जांच कराई गई, तो पता चला कि सीसीटीवी का डीवीआर भी गायब है। इसके बाद जब लॉकर रूम की जांच की गई, तो पाया गया कि लॉकर का दरवाजा टूटा हुआ था। बताया जा रहा है कि लॉकर में 55 लाख रुपये रखे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: दबोचे गए तुरियाबेड़ा में फायरिंग करने वाले दो आरोपी, हथियार और बाइक जब्त – देखें Video

Spread the love

Related Posts

Jhargram: झाड़ग्राम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वाहनों में अवैध रूप से ले जाए जा रहे 45 मवेशियों को कराया मुक्त, वहां चालक गिरफ्तार

झाड़ग्राम : अवैध रूप से मवेशियों के परिवहन के खिलाफ झाड़ग्राम जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनएच-49 पर दो वाहनों को रोककर कुल 45 मवेशियों को बरामद किया…

Spread the love

Jamshedpur : झामुमो ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा जमशेदपुर प्रखंड कमेटी ने मंगलवार को जमशेदपुर प्रखंड स्थित कैंप कार्यालय में झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time