बहरागोड़ाः बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत लुगाहारा स्थित साल जंगल में दो जंगली हाथी के आ धमके है. इस पर वन विभाग की और से आसपास के ग्रामीणों को सतर्क किया गया है. विभाग की ओर से ग्रामीणों को कहा गया कि मोबाइल से हाथी की फोटो लेने के लिए हाथी के करीब न जाएं, जंगल में सूखी लकड़ी पत्ते बीनने न जाएं, हाथी को परेशान ना करें तथा यातायात के लिए जंगली रास्तों का प्रयोग नहीं करें.
हाथी ने कुछ भी नुकसान नहीं किया है
ग्रामीणों को गांव की तरफ जंगली हाथी के आगमन होने पर जल्द से जल्द वन विभाग को सूचित करने का दिशा निर्देश भी दिया गया. वहीं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर हाथी के विचरण पर नजर रखे हुई है. जिससे जंगली हाथी को गांव की तरफ आने से रोका जा सके. हालांकि अभी तक उक्त हाथी ने कुछ भी नुकसान नहीं किया है.
इसे भी पढ़ें : Gua : आठवीं बोर्ड में डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया के बच्चों का परीक्षा परिणाम रहा बेहतर
There is no ads to display, Please add some



















































