Jamshedpur: मां पीताम्बरा मंदिर में गणेश प्राण प्रतिष्ठा और हवन सम्पन्न, कल होगी सार्वजनिक आरती

जमशेदपुर: बिरसानगर जोन नंबर 2 बी, मोहरदा में नवनिर्मित मां पीताम्बरा मंदिर में श्री गणेश मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, वास्तु पूजन और मां पीताम्बरा प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान जारी है. इस अनुष्ठान के दूसरे दिन, गुरुवार को श्री गणेश मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, वास्तु पूजन और मां पीताम्बरा प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान एवं हवन किया गया.

पूजा का आयोजन

इस अनुष्ठान की देखरेख कामाख्या से आए गुरूदेव स्वामी हृदयानंद महाराज ने की. पूजा का संचालन राजीव शर्मा और अमल शर्मा ने विधिवत रूप से किया. यजमान स्वामी विजयानंद ने सपत्नीक पूजा की. आज की पूजा में भी काफी संख्या में भक्तगण शामिल हुए.

आयोजन का उद्देश्य

यह आयोजन मां पीताम्बरा शक्ति पीठ (तोयात्मा सेवा सदन के अंतर्गत) द्वारा किया जा रहा है. तीसरे और अंतिम दिन, 11 अप्रैल, शुक्रवार को सुबह 6 बजे मां पीताम्बरा का सार्वजनिक आरती एवं दर्शन शुभारंभ होगा.इसके बाद, दोपहर 12.30 बजे से प्रसाद वितरण होगा. शाम 06.30 बजे भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, और शाम 07.30 बजे पुज्य गुरूदेव का प्रवचन होगा.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में 12 अप्रैल को होगा अखंड हनुमान चालीसा का पाठ


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी के सड़क हादसे में निधन पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताया शोक

जमशेदपुर : सोनारी मरीन ड्राइव पर गुरुवार की अहले सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत अन्य लोगों के निधन…

Spread the love

Muri : लगातार वर्षा से जन जीवन अस्त व्यस्त, कीचड से सड़क  पर आवागमन हुआ मुश्किल

मुरी : सिंगपुर-मुरी गोला रोड मातृछाया अस्पताल के सामने का रास्ता कीचड़युक्त होने के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं। पुरा रास्ता जहां…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time