सरायकेला: सरायकेला जिले के चांडिल और नीमडीह में पोषण पखवाड़े के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर बाल विकास परियोजना की अधिकारी विभा सिंह ने सेविकाओं और पर्यवेक्षकों के बीच मोबाइल वितरित किए. नीमडीह और चांडिल प्रखंडों में क्रमशः 134 और 169 मोबाइल वितरित किए गए.
मुख्यमंत्री की पहल, कार्य गुणवत्ता में सुधार का लक्ष्य
कार्यक्रम में इचागढ़ की विधायक सविता महतो ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह पहल की गई है. इसका मुख्य उद्देश्य सेविकाओं की कार्य गुणवत्ता में सुधार करना और उन्हें बेहतर सेवाएं प्रदान करना है. यह कदम पोषण सेवाओं के वितरण में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण है.
पोषण तत्वों की प्रदर्शनी
इस कार्यक्रम में पोषण तत्वों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें पोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई. यह प्रदर्शनी लोगों को पोषण के महत्व के बारे में जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनी.
प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति
कार्यक्रम के दौरान नीमडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, चांडिल वीडीओ स्वरेशर रोहिदास, सीओ अमित श्रीवास्तव और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे. इस पहल के जरिए क्षेत्र में स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है.
इसे भी पढ़ें : East Singhbhum: पूर्वी सिंहभूम में पोषण पखवाड़ा रथ रवाना, हर गांव तक ले जाएगा स्वस्थ जीवनशैली का संदेश



















































