Tata Steel में हादसा, फर्नेस ट्रायल के दौरान हॉट स्ट्रिप मिल में फंसे 52 वर्षीय ठेका कर्मी की मौत

जमशेदपुर: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के हॉट स्ट्रिप मिल (HSM) विभाग में सोमवार रात एक दुखद हादसा हुआ. इस हादसे में विवेक कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेका कर्मी विजय कुमार पाणिग्रही (52) की मृत्यु हो गई.

हादसा कैसे हुआ

हादसा रात लगभग 8 बजे उस समय हुआ जब फर्नेस की मरम्मत के बाद उसे ट्रायल के लिए चलाया जा रहा था. इसी दौरान विजय कुमार ने फुटओवरब्रिज जैसे क्षेत्र से शॉर्टकट लेने की कोशिश की. वह अचानक फिसलकर रोल के बीच जा फंसे, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई. घटना के बाद विजय कुमार को तत्काल टीएमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जांच की प्रक्रिया शुरू

हादसे की जानकारी फैक्ट्री इंस्पेक्टर को दे दी गई है और टाटा स्टील ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है. हालांकि, अब तक टाटा स्टील की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
घटना के बाद मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: शशधर आचार्य के खिलाफ छऊ कलाकारों की आपात बैठक – 24 घंटे में माफ़ी नहीं मांगी तो होगा पुतला दहन

Spread the love

Related Posts

Potka : नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पोटका : मुसाबनी थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपहरण करने के मामले में पोटका पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार…

Spread the love

Jamshedpur : SC का विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर जोर,डीएलएसए में तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

डीएलएसए में तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जमशेदपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA) के निर्देशानुसार NALSA की पायलट परियोजना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time