जादूगोड़ा: घाटशिला से भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल सोरेन को भले ही बीते विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा, लेकिन सेवा ही लक्ष्य है जिस उद्देश्य के साथ राजनीति में कदम रखा उस दिशा में उनके हौसले आज भी कम नहीं है। रोजाना श्राद्ध व शादी – विवाह को लेकर जादूगोड़ा कार्यालय में फरियादियों की भीड़ आज भी उमड़ती है। बृहस्पतिवार को जादूगोड़ा यूसिल अस्पताल कार्यालय के समक्ष बाबू लाल सोरेन ने 14 गरीब परिवारों के बीच सुखा राशन का वितरण किया। सभी पीड़ित परिवार ने श्राद्ध व मांगलिक कार्यों में मदद मांगी थी । इस मौके पर भाजपा नेता बाबू लाल सोरेन, लखन मुर्मू, रघु टुडू समेत काफी संख्या में भाजपा नेता मौजूद थे ।
There is no ads to display, Please add some



















































