बहरागोड़ा: विगत रात्रि बरसोल थाना क्षेत्र के एन एच 49 पर अजंता होटल के पास सांड्रा पंचायत के लोधनबनी गांव का युवक धारनी माहली(35) घायल अवस्था में गिरा हुआ था. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया जिस पर पहल करते हुए पुलिस ने .युवक को गस्ती वाहन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
राजमिस्त्री का काम करता था
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए अंतर परीक्षण के लिए घाटशिला भेज दिया तथा अपने स्तर से दुर्घटना की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है. बताया गया की युवक उड़ीसा के राउरकेला काम की सिलसिले में डेढ़ महीने पहले गया था. रात को वहां से लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से गिर कर घायल हो गया था. उक्त युवक राउरकेला में राजमिस्त्री का काम करता था.घर पर दो बेटी भी है जिसकी उम्र 5 साल और 3 साल है.इसके अलावा घर पर मृतक के पत्नी माता-पिता तथा तीन भाई बहन को छोड़कर गए. इधर सूचना पाकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.
There is no ads to display, Please add some



















































