Chaibasa: जिले के विकास के लिए आयोजित हुई DISHA बैठक, सांसद ने दिए अहम निर्देश

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में 24 अप्रैल को जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (DISHA) की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता सांसद जोबा माझी ने की, जबकि झारखंड सरकार के राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग (निबंधन रहित) और परिवहन विभाग के दीपक बिरूवा, विधायक निरल पूरती (मझगांव), दशरथ गगराई (खरसावां), सुखराम उरांव (चक्रधरपुर), सोनाराम सिंकु (जगन्नाथपुर), जगत माझी (मनोहरपुर), चाईबासा जिला परिषद अध्यक्ष और प्रखंड प्रमुख भी उपस्थित रहे.

बैठक का उद्देश्य और योजनाओं की समीक्षा
बैठक की शुरुआत में विगत बैठक की कार्यवाही पर चर्चा की गई, इसके बाद जिला स्तर पर विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित विकास योजनाओं की अद्यतन स्थिति पर विस्तृत समीक्षा की गई. योजना के तहत अधिकाधिक लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए कार्यों को प्राथमिकता दी गई. इस दौरान प्राप्त सुझावों पर भी गंभीर विचार-विमर्श किया गया.

सांसद जोबा माझी द्वारा निर्देश
सांसद जोबा माझी ने ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पेयजल विभाग को निर्देशित किया कि जिले में हर घर नल से जल पहुंचाने के कार्य को शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए. साथ ही, यह जानकारी भी मांगी गई कि अब तक कितने घरों में नल से जल पहुंचाया जा चुका है. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिले में खराब पड़े हैंडपंपों की पहचान कर उनकी मरम्मत शीघ्र की जाए.

जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा
बैठक में सांसद ने जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति की जांच के लिए जिला स्तरीय पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वे स्थल पर जाकर योजनाओं की प्रगति का आकलन करें.

अधिकारियों की उपस्थिति
बैठक में प्रमुख रूप से जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त कुलदीप चौधरी, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, पीडी आईटीडीए जयदीप तिग्गा, अपर उपायुक्त प्रवीण करेकट्टा, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि और अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ें : Railways: खड़गपुर मंडल में दो दिवसीय अंतर-रेलवे सुरक्षा ऑडिट, केजीपी-टाटा सेक्शन में हुआ गहन निरीक्षण

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ रेल यात्री संघर्ष समिति मुखर, रणनीति बनाने को 23 को अहम बैठक

यात्री ट्रेनों को रोक कर मालगाड़ियों को प्राथमिकता देना गलत संघर्ष समिति के 50 समूह बनाए जाएंगे एक और बड़ी बैठक का आयोजन 23 अप्रैल को रेलवे स्टेशन पर दस्तखत…

Spread the love

Jamshedpur : सेंदरा पर्व पर पूरी तरह शिकार पर रहेगी रोक : प्रधान वन संरक्षक 

वन विभाग के अधिकारियों के साथ 85 गांव के इको विकास समिति के सदस्य हुए शामिल जमशेदपुर : सेंदरा पर्व को लेकर इस बार दलमा क्षेत्र में वन विभाग ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time