Gamharia: GM ने किया गम्हरिया और कांड्रा रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण

गम्हरिया: दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने गुरुवार को गम्हरिया और कांड्रा रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया. गम्हरिया स्टेशन में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य की प्रगति का जायज़ा लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को तेज़ी से काम पूरा करने और कर्मचारियों को सक्रिय बनाए रखने का निर्देश दिया.

स्वर्णरेखा नदी पर बने पुल को बताया बड़ी उपलब्धि
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मानिकुई में स्वर्णरेखा नदी पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का भी अवलोकन किया. उन्होंने कहा कि पुल निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है, जो इस क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. इस पुल के माध्यम से अब रेलवे व सड़क यातायात में सुगमता आएगी.

कांड्रा स्टेशन में विकास कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन
इसके बाद जीएम ने कांड्रा रेलवे स्टेशन का दौरा किया. यहां उन्होंने स्टेशन में चल रहे विकासात्मक कार्यों की स्थिति की समीक्षा की. अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए.

स्थानीय नागरिकों से मिले जीएम, रखी गई समस्याएं और मांगें
निरीक्षण के दौरान डीआरएम तरुण हुरिया समेत रेलवे के कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे. कांड्रा स्टेशन में स्थानीय समाजसेवी प्रकाश कुमार राजू के नेतृत्व में नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल जीएम से मिला. प्रतिनिधियों ने स्टेशन की व्याप्त समस्याओं व सुधार की आवश्यकताओं से जीएम को अवगत कराया.

इसे भी पढ़ें : Gamharia: बैक टू स्कूल कैंपेन से नई शुरुआत, गम्हरिया प्रखंड में ‘स्कूल रूआर 2025’ अभियान को लेकर कार्यशाला


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : हितकू में रात्रि रक्त सर्वेक्षण शिविर, 300 लोगो के रक्त नमूने संग्रहित

जादूगोड़ा : जुगसलाई प्रखंड के हितकू पंचायत अंतर्गत केड़ो गांव में स्वास्थ्य विभाग एवं पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से तीन दिवसीय रात्रि रक्त सर्वेक्षण शिविर का आयोजन किया गया।…

Spread the love

Potka : महाष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सुबह चार बजे से ही पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे श्रद्धालु पोटका : महाष्टमी के अवसर पर सोमवार को हल्दीपोखर सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के पूजा पंडाल में मां दुर्गा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time