Jhargram: पुकुरिया गांव में हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम शहर से सटा पुकुरिया गांव में हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का पहचान परिमल महतो (61) के रूप में हुई है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार परिमल महतो गुरुवार सुबह लगभग 3:30 बजे शौच हेतु बाहर निकले थे। इसी दौरान एक हाथी ने उसे सूंड में जकड़ा और पटककर मार डाला। आवाज सुनकर घर वाले एवं आस पड़ोस के लोग निकल कर देखा परिमल महतो को हाथी ने मार डाला है। परिवार जनों ने तत्काल अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

घटना की जानकारी मिलने के पश्चात वन विभाग एवं पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर औपचारिकता पूरी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है। वन विभाग सूत्रों का कहना है कि बंदरभुला दिशा से चार हाथियों का समूह आकर इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के निवासियों ने वन विभाग के प्रति रोष व्यक्त करते हुए कहा कि वन विभाग से बारंबार अनुरोध के बावजूद कोई कारगर कदम नहीं उठाया जाता है। वन विभाग के द्वारा सिर्फ आश्वासन ही दिए जाते हैं। इन दिनों हाथी के भय से ग्रामीण काजू के बगीचे से काजू एवं साल पत्ते तोड़ने के लिए जंगल में नहीं जा पा रहे हैं। जिससे उनके जीविका में भी असर पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें : Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद फिर एक्शन में सुरक्षाबल, आतंकियों की हुई घेराबंदी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : SSP से मिले कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी, कहा- अपराधियों पर हो सख्ती, निर्दोष नागरिकों के साथ बल प्रयोग अनुचित

    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शहर…

    Spread the love

    Jamshedpur : बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 युवक घायल, 11 राउंड गोलियां चलने से मचा हड़कंप

    तीन अज्ञात अपराधियों ने रेस्टोरेंट में घुसकर युवकों को बनाया निशाना, वारदात के बाद मॉल परिसर में मची भगदड़; डीआईजी और एसएसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा जमशेदपुर : सोनारी…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time