West Singhbhum: बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली पर सुनवाई रही बेनतीजा, हाईकोर्ट जाने को तैयार मजदूर संघ

पश्चिम सिंहभूम: किरीबुरु खदान में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने को लेकर सहायक श्रम आयुक्त (केंद्रीय), चाईबासा के कार्यालय में शुक्रवार को अहम सुनवाई हुई. इस दौरान झारखंड मजदूर संघर्ष संघ और सेल प्रबंधन के बीच तीखी बहस देखी गई, लेकिन कोई निर्णायक समाधान नहीं निकल पाया.

बिना संशोधन लागू नहीं हो सकती बायोमेट्रिक प्रणाली: मजदूर संघ
संघ ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक स्टैंडिंग ऑर्डर में बायोमेट्रिक व्यवस्था को लेकर संशोधन नहीं किया जाता, तब तक इसे लागू करना श्रम कानूनों के विरुद्ध है. संघ का यह भी कहना है कि उपस्थिति प्रणाली सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि कर्मचारियों के वेतन और भविष्य सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है.

प्रबंधन के जवाबों से असंतुष्ट रहा संघ
सुनवाई के दौरान जब मजदूर संघ ने विभिन्न सवाल उठाए, तो प्रबंधन की ओर से ‘नो कमेंट’ कर टालमटोल की गई. इससे कर्मचारियों में असंतोष और गहराया. वर्तमान में किरीबुरु खदान में मैनुअल उपस्थिति प्रणाली लागू है, जिसे प्रबंधन बायोमेट्रिक प्रणाली से बदलना चाहता है.

हाईकोर्ट जाने को तैयार मजदूर संघ
संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पाण्डे ने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो संगठन उच्च न्यायालय का भी रुख करेगा. उन्होंने साफ कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. संघ ने इस मामले को उच्च न्यायालय में भेजने के निर्णय को स्वीकार करते हुए कहा कि वह हर स्तर पर श्रमिक हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करेगा.

श्रमिक प्रतिनिधियों से मिले झामुमो नेता
सुनवाई की सूचना पाकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के चाईबासा जिलाध्यक्ष सर्किट हाउस पहुंचे और मजदूर संघ के प्रतिनिधियों से मुलाकात की. उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार के समक्ष सभी मांगें और मुद्दे गंभीरता से उठाए जाएंगे.

स्थानीय बहाली की भी उठी मांग
सुनवाई के दौरान यह मांग भी रखी गई कि स्थानीय बहाली प्रक्रिया केवल स्थानीय रोजगार संस्था के माध्यम से ही हो. इसे भारतीय संविधान की भावना के अनुरूप बताते हुए राज्य सरकार से आवश्यक कदम उठाने की अपील की गई.

बैठक में ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की ओर से केंद्रीय अध्यक्ष रामा पाण्डे, उपाध्यक्ष बुधन सिंह कुंकल, महामंत्री राजेन्द्र सिंधिया, संयुक्त महामंत्री सुनील कुमार पासवान, संगठन सचिव लखन चाम्पिया और सदस्य प्रेम कुमार उपस्थित रहे. वहीं, प्रबंधन की ओर से उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अमित विश्वास ने पक्ष रखा.

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: नहीं पहुंची बस, स्टेशन पर फंसे सेलकर्मी और उनके परिजन, जवाबदेह कौन?


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time