Jamshedpur: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान, कांग्रेस ने किया पुतला दहन

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के नेतृत्व में भाजपा के मध्य प्रदेश मंत्री बिजय शाह, उपमुख्यमंत्री और विधायक के खिलाफ पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के निर्देशानुसार साकची चौक पर संपन्न हुआ।

सेना की बहादुरी पर सवाल उठाने वाले भाजपा नेताओं की निंदा
जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ भाजपा के नेताओं द्वारा दिया गया अपमानजनक बयान निंदनीय है। उन्होंने बताया कि कर्नल सोफिया कुरैशी की परिवार की कई पीढ़ियां सेना से जुड़ी हैं और सेना में न जाति होती है न धर्म, केवल देशभक्ति होती है। ऐसे बयान से न केवल महिला सैनिकों का अपमान हुआ है बल्कि पूरे देशभक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं।

ऑपरेशन सिंदूर में कर्नल सोफिया की बहादुरी
कर्नल सोफिया कुरैशी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आतंकवादियों और पाकिस्तान को हर मोर्चे पर करारा सबक दिया। ऐसे बहादुर योद्धा पर सवाल उठाना देश के लिए घातक है। कांग्रेस ने भाजपा नेताओं को देश में जहर फैलाने का आरोप भी लगाया।

भाजपा नेताओं पर कांग्रेस का आरोप और मांग
आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि भाजपा नेताओं की तिरंगा यात्रा केवल दिखावे के लिए है। उन्होंने मांग की कि विवादित बयान देने वाले मंत्री, उपमुख्यमंत्री और विधायक को पार्टी से निकाला जाए और उनके मंत्री पदों से भी हटाया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि बिना आतंकियों को सबक सिखाए सीजफायर की घोषणा करना देशहित में नहीं है।

कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारी उपस्थित
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के साथ संजय चौधरी, शफी अहमद खान, राकेश कुमार तिवारी, अवधेश सिंह, सामंता कुमार, अपर्णा गुहा, के के शुक्ल, रजनीश सिंह, नलिनी सिन्हा, मनोज झा, संजय तिवारी, अंसार खान, बबुआ झा, अली रजा खान, शशी कुमार सिन्हा, शाहनवाज अहमद, राकेश साहू, जी एम रजा बबलू, इंतिखाब, अमित श्रीवास्तव, सुरेन्द्र शर्मा, उदय कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, एस पी सिंह, सतीश कुमार, संजय कुमार, सुनीता ओझा, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, राजेश चौधरी, अजय कुमार दास, विनोद यादव, रामदास मेहता, चंद्रवती पाल, इंदु देवी, सुमन देवी, राजगीर सिंह यादव, रंजीत झा, सुखदेव सिंह मल्ली, जसवंत सिंह जस्सी, अरुण बारीक, प्रवीण महानंद, मनोज सिंह, मनोज कान्त भट्ट, फरहत बेगम, पवन कुमार बबलू, राजकुमार वर्मा, रंजीत सिंह आदि मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: गैजेट्स से दूर, अनुशासन के घेरे में होगी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा – प्रशासन सतर्क

Spread the love

Related Posts

Bahragora : युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा: बहरागोड़ा में मशाल जुलूस निकाल जताई नाराजगी

बहरागोड़ा : JPSC और JSSC परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही धांधली और पेपर लीक की घटनाओं से आक्रोशित भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम बहरागोड़ा के कालियाडिंगा में…

Spread the love

Jamshedpur : पहाड़ी वाले बाबा दयाल सिंह जी की स्मृति में बिष्टुपुर गुरुद्वारा में सजा भव्य कीर्तन दरबार, कई समाजसेवी हुए सम्मानित

जमशेदपुर : पहाड़ी वाले बाबा दयाल सिंह जी की वार्षिक स्मृति में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिष्टुपुर गुरुद्वारा साहिब में भव्य धार्मिक समागम एवं कीर्तन दरबार का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time