Deoghar: कोविड के नए वेरिएंट पर पूरे राज्य में अलर्ट जारी, स्वास्थ्य मंत्री बोले- सरकार पूरी तरह तैयार

भीड़ में लगाए मास्क, कोविड गाइडलाइन का करे पालन

देवघर:  कोविड के नए वेरियंट पर देवघर समेत पूरे राज्य में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। देश में कोविड के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि यह एक सामान्य स्थिति है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग पूरी स्थिति पर नज़र रहे हुए है। डॉ. अंसारी ने कहा कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनना जरूरी है। इससे न केवल कोविड, बल्कि अन्य बैक्टीरियल और वायरल संक्रमणों से भी बचाव होता है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें

नई गाइडलाइन्स का इंतजार

मंत्री ने बताया कि झारखंड सरकार, केंद्र सरकार द्वारा जारी होने वाली नई गाइडलाइन्स का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि निर्देश मिलते ही राज्य सरकार तुरंत आवश्यक कदम उठाएगी। डॉ. अंसारी ने कहा लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है। झारखंड सरकार और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क एवं तैयार हैं। नागरिकों से अपील है कि वे अफवाहों से दूर रहें, आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें और आवश्यक एहतियात बरतें।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: पेड़ा गली में हुई दखल दिहानी, पुलिस और मजिस्ट्रेट ने डिग्री होल्डर को दिलाया कब्जा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : परविंदर सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, अगले आदेश तक ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की भी संभालेंगे जिम्मेदारी

जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय प्रभारी श्री के. राजू के दिशा-निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश…

Spread the love

Ranchi : नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

सौदान सिंह एवं पवन साईं से अमरप्रीत सिंह काले ने की शिष्टाचार मुलाकात रांची :  भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सौदान सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time