Deoghar: पेड़ा गली में हुई दखल दिहानी, पुलिस और मजिस्ट्रेट ने डिग्री होल्डर को दिलाया कब्जा

 

देवघर:  बैद्यनाथ मंदिर के पास पेड़ा गली में कोर्ट के आदेश पर दखल दिहानी की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस और मजिस्ट्रेट की देखरेख में डिग्री होल्डर विनोद कुमार केसरी को जमीन और दुकान पर उनका कब्जा दिलाया गया। यह दुकान बैद्यनाथ मंदिर के पास स्थित है, इस कारण जगह को कीमती माना जाता है। व्यवसायिक दृष्टिकोण से उक्त स्थान काफी उपयोगी है।

2017 में उन्होंने सब जज-1 में केस फाइल किया था

डिग्री होल्डर विनोद कुमार केसरी ने बताया कि 2017 में उन्होंने सब जज-1 में केस फाइल किया था। 2022 में सब जज-7 की कोर्ट से उनके पक्ष में जजमेंट आया और 2023 में उनके पक्ष में डिग्री हुई। इसके बाद 2024 में फाइनल डिग्री हुई। इस दौरान समझौता की बात होने लगी। लेकिन हमलोगों को कब्जा नहीं मिला। तब जाकर 2025 में एग्जीक्यूशन फाइल किया गया। जिस पर सब जज-7 के आदेश पर सिविल कोर्ट के नाजिर ने जिला नजारत की टीम और पुलिस बलों के साथ दखल दिहानी की। जिसके बाद हमलोगों को अपना कब्जा मिल गया।

प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न

दखल दिहानी की प्रकिया सिविल कोर्ट के नाजिर मनोज झा की देखरेख में पूरी हुई। उन्होंने बताया कि सब जज-7 की कोर्ट में टाइटल एग्जीक्यूशन-3824 विनोद कुमार केसरी बनाम मोहन प्रसाद केसरी में आदेश प्राप्त हुआ कि डिग्री होल्डर को पोजिशन दिलाए। कोर्ट के आदेश के बाद जिला नजारत की टीम और पुलिस बलों के साथ संबंधित प्लॉट पर पहुंचे और डिग्री होल्डर विनोद कुमार केसरी की निशानदेही के आधार पर उनके कब्जा दिलाया गया। दखल दिहानी की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

इसे भी पढे़ं : Gua : सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए की वट सावित्री की पूजा-अर्चना


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर अपराध, ‘डिजिटल अरेस्ट’ और पीड़ित सहायता योजना 2026 पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के तत्वावधान में शुक्रवरार को साइबर अपराध, ‘डिजिटल अरेस्ट’ से बचाव और पीड़ित सहायता योजना 2026 को लेकर एक वृहद कानूनी जागरूकता कार्यक्रम…

Spread the love

Potka : जन-जन तक पहुंच रहा डालसा, ग्रामीणों को मिल रही कानूनी जानकारी

पोटका : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर डालसा की मोबाइल वैन हाथीबिंधा पंचायत पहुंची। मध्य विद्यालय बांधडीह एवं बनगोड़ा गांव में अधिवक्ता…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time