Gua : सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए की वट सावित्री की पूजा-अर्चना

 

गुवा: गुवा के कुसुम घाट स्थित शिव मंदिर  में एवं अन्य क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री की पूजा-अर्चना की। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने निर्जला उपवास रख वट (बरगद) पेड़ के नीचे पूजा अर्चना की। साथ ही मंदिर के पुजारी ने पूजा कराकर वट सावित्री की कथा सुनाई। ऐसी मान्यता है कि वट पेड़ के नीचे सावित्री, सत्यवान और यमराज की पूजा करने से पति की आयु लंबी होती है और संतान सुख प्राप्त होता है।

वट पेड़ की परिक्रमा कर रक्षासूत्र बांधा

मान्यता यह भी है कि इसी दिन सावित्री ने यमराज के चुंगल से अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की थी। मौके पर सुहागिन महिलाओं ने पूजा अर्चना कर वट पेड़ की परिक्रमा कर रक्षासूत्र बांधा। साथ ही घर जाकर अपने पति के पैर छूकर आशीर्वाद लिए। इस दौरान वट सावित्री की पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाओं की भीड़ जुटी थी। पंडित प्रभात पाणिग्रही के अनुसार चर्चित महिलाओं में वट सावित्री का नाम है जिन्होंने सत्यवान को यमराज से वापस उनके प्राण को वापस ले आई । सती मे माता अनसुईया एवं माता सीता का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है।

इसे भी पढे़ं : Jamshedpur: जीवन ज्योति विद्यालय में समर कैंप का समापन

Spread the love

Related Posts

Potka : मुकुंदसाईं में राधा-गोविंद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में 151 कन्याएं कलश यात्रा में हुई शामिल 

पोटका : पोटका प्रखंड के मुकुंदसाईं गांव में राधा गोविंद क्लब के तत्वावधान में राधा-गोविंद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को 151 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा निकाली…

Spread the love

Gua : करमपदा गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में शोक

गुवा : किरीबुरू थाना क्षेत्र के करमपदा गांव में बुधवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *