गम्हरिया : गम्हरिया-गोविंदपुर (राजनगर) मुख्य मार्ग पर आने वाले रायबासा रेलवे फाटक में ट्रैक मैंटेनेंस को लेकर बुधवार 28 मई को छह घंटा मेगा ब्लॉक रहेगा. इसके तहत सुबह साढ़े 11 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रायबासा रेलवे फाटक बंद रहेगा. रेलवे विभाग द्वारा मेगा ब्लॉक से संबंधित सूचना जारी कर राहगीरों से निर्धारित समय पर उक्त रेलवे फाटक से होकर आवागमन नहीं करने की अपील की है. मेगा ब्लॉक की जानकारी रेलवे के वरीय पदाधिकारियों समेत गम्हरिया थाना को भी दी गयी है.
इसे भी पढ़ें : IPL 2025: सैन्य सम्मान के साथ होगा आईपीएल 2025 का समापन, जानिए BCCI की योजना
There is no ads to display, Please add some



















































