Deoghar: सेवानिवृत्त शिक्षक युगल किशोर तिवारी का निधन, शोक की लहर

 

देवघर:  मोहनपुर प्रखंड के चिहरधनियां निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक युगल किशोर तिवारी का बीती रात उनके निजी आवास पर निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। युगल किशोर तिवारी अपने गांव के ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिहरधनियां के प्रधानाध्यापक पद से वर्ष 2010 में रिटायर हुए थे। उनके निधन की सूचना पाकर उनके सगे-संबंधियों के साथ समाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के लोग अंतिम दर्शन को उनके आवास पहुंचे तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

अंतिम संस्कार स्थानीय सपकट्टा श्मशान घाट में किया गया

स्व. तिवारी अपने पीछे पत्नी सुदामा देवी, तीन पुत्र अवनि, रजनी तथा अंजनी तिवारी एवं दो पुत्री समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय सपकट्टा श्मशान घाट में किया गया। पूर्व मुखिया कांग्रेस नेता सह जिला बीस सूत्री सदस्य दिनेश कुमार मंडल, डॉ. राजीव रंजन, राजेश यादव, त्रिपुरारी गुप्ता, भोला मंडल, अंजनी प्रकाश ने स्व. तिवारी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और श्रद्धासुमन अर्पित किया। वहीं जिला बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय, डॉ संजय कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश, श्याम किशोर दूबे ने स्व. तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: दो ठेका एजेंसी के खिलाफ एम्स गेट पर मजदूरों का धरना-प्रदर्शन

Spread the love
  • Related Posts

    Jadugora : पोटका के पूर्व विधायक सनातन माझी की पांचवी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

    जादूगोड़ा :आदिवासी भवन करनडीह में पूर्व विधायक सह झारखण्ड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन माझी की पांचवी पुण्य तिथि मनाई गई. इधर इस मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि…

    Spread the love

    Kharagpur : IIT खड़गपुर का छात्र अपने कमरे में मिला मृत, 10 दिनों में दूसरी घटना से मचा हड़कंप

    खड़गपुर : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर में एक और छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। मंगलवार को चौथे वर्ष के छात्र सोहम हालदर (22) अपने हॉस्टल कमरे…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time