Deoghar: दो ठेका एजेंसी के खिलाफ एम्स गेट पर मजदूरों का धरना-प्रदर्शन

काम करा कर मजदूरों को आठ माह की मजदूरी नहीं दी

देवघर: निर्माण से जुड़े दो ठेका एजेंसी के खिलाफ मजदूर और सब- कॉन्टैक्टर एम्स गेट पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों ठेका एजेंसी एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर और एनबीसीसी एम्स के निर्माण कार्य से जुड़े हैं। मजदूरों का आरोप है कि दोनों एजेंसी ने काम कर आठ माह से मजदूरी नहीं दी है। इस कारण मजदूरों को जीवन-यापन में काफी परेशानी हो रही है। कई मजदूर तो कर्ज लेकर जीवन-यापन कर रहे हैं। मजदूरों ने एम्स निर्माण में एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर और एनबीसीसी द्वारा सब कॉन्टैक्टर से पिछले पांच साल से काम कराया जा रहा था।

मजदूरों को मजदूरी समय पर नहीं दी जा रही है

इसके बाद पिछले आठ महीना से सब कॉन्टैक्टर को पेमेंट नहीं किए जाने पर मजदूरों को मजदूरी समय पर नहीं दी जा रही है। वहीं अब दूसरे सब- कॉन्टैक्टर के द्वारा काम कराया जा रहा है। इसे लेकर सब-कॉन्टैक्टर ने इस मामले को जानकारी एम्स डायरेक्टर को भी दी है और ठेका एजेंसी एनकेजी और एनबीसीसी के द्वारा भुगतान की मांग की जा रही है। लेकिन पीछे 8 महीना से भुगतान नहीं मिलने के कारण सब कॉन्टैक्टर और मजदूरों को जीवन यापन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण मजदूर और सब- कॉन्टैक्टर एम्स गेट पर धरना पर बैठ गए हैं। मजदूरों का कहना है कि जब तक बकाया मजदूरी नहीं मिल जाती है, तब तक धरना जारी रहेगा।

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : बहरागोड़ा में आंधी-तूफान ने बरपाया कहर, कटी हुई फसलें हुईं बर्बाद

    बहरागोड़ा : भीषण उमस के बीच मंगलवार शाम मौसम का मिजाज बदलना बहरागोड़ा और बरसोल के किसानों के लिए किसी बुरे सपने जैसा साबित हुआ। आसमान में छाये काले बादलों…

    Spread the love

    Jhargram : निर्माणाधीन अंडरपास का एक हिस्सा हुआ ध्वस्त, सुरक्षा और निर्माण की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल

    टीएमसी विधायक ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, योजना में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप झाड़ग्राम : जंगलमहल क्षेत्र में विकास और पर्यावरण के संतुलन को ध्यान में रखकर बनाई जा…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time