Robin Hood Army और Gita Theater के समर कैंप का हुआ भावुक समापन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा की चमक

जमशेदपुर: रॉबिन हुड आर्मी जमशेदपुर और गीता थिएटर द्वारा कुष्ठ प्रभावित बच्चों के लिए आयोजित विशेष समर कैंप का समापन आज हर्षोल्लास के साथ हुआ. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार और पूर्व विधायक कुणाल सारंगी उपस्थित थे. समारोह में बच्चों ने नृत्य, गायन, सड़क सुरक्षा पर आधारित नाट्य प्रस्तुति समेत कई रचनात्मक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. उनकी आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया.

बच्चों से संवाद और संकल्प की बातें
दिनेश कुमार ने बच्चों के साथ संवाद किया और प्रश्नोत्तरी सत्र के माध्यम से उनका उत्साह बढ़ाया. उन्होंने बच्चों को शिक्षा और आत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रेरित किया. वहीं कुणाल सारंगी ने समाज में व्याप्त नशा संस्कृति पर चिंता जताते हुए बच्चों को इससे दूर रहने की सलाह दी. उन्होंने नशा मुक्ति को जीवन का संकल्प बनाने का आह्वान किया.

समाजसेवा का मिलनबिंदु बने स्वयंसेवक
कार्यक्रम में रॉबिन हुड आर्मी जमशेदपुर, गीता थिएटर, लियो क्लब और हिंद क्लब के स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही. सभी ने मिलकर बच्चों के साथ पूरा समय बिताया, उन्हें प्रोत्साहित किया और प्रेमपूर्वक मार्गदर्शन दिया. इस आयोजन में अरुण ठाकुर, प्रेम दीक्षित, सुष्मिता, बरनाली समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. यह विशेष समर कैंप केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि वंचित बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ने की सशक्त पहल रही. रॉबिन हुड आर्मी और गीता थिएटर जैसी संस्थाओं की यह पहल समाज के प्रति उनकी गहरी संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व का परिचायक है.

इसे भी पढ़ें : Adityapur: ISRO ने की मंत्री संजय यादव से मुलाकात, दिया प्रथम वार्षिकोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण

Spread the love

Related Posts

Bahragora : जल संकट से उबले चित्रेश्वर के ग्रामीण, महीनों से खराब है सोलर जलमीनार, विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की बहूलिया पंचायत अंतर्गत चित्रेश्वर गांव में गर्मी के दस्तक देते ही पेयजल की समस्या विकराल हो गई है। गांव के मंदिर और स्कूल के पास…

Spread the love

Bahragora : भक्ति का केंद्र बना छोटा पारुलिया, अखंड हरिनाम संकीर्तन से गुंजायमान हुआ क्षेत्र, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के छोटा पारुलिया स्थित श्री श्री श्याम मंदिर में आयोजित 16 प्रहर व्यापी अखंड हरिनाम संकीर्तन से संपूर्ण क्षेत्र भक्ति के रस में सराबोर हो उठा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time