Jharkhand: मुख्यमंत्री से उपायुक्तों की शिष्टाचार भेंट, प्रशासनिक चुनौतियों और सुशासन पर हुई चर्चा

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड के विभिन्न जिलों के उपायुक्तों ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड में एक शिष्टाचार भेंट की. यह मुलाकात न केवल परिचयात्मक रही, बल्कि इसमें राज्य में चल रही विकास योजनाओं, प्रशासनिक कार्यों और जनकल्याणकारी प्रयासों की समीक्षा पर भी चर्चा हुई. इस भेंटवार्ता में धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन, देवघर के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, कोडरमा के उपायुक्त ऋतुराज, गढ़वा के उपायुक्त दिनेश कुमार यादव और खूंटी की उपायुक्त आर. रॉनिटा शामिल रहे.

जिलों की जमीनी हकीकत पर रहा ज़ोर
मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से उनके जिलों की वर्तमान प्रशासनिक स्थिति, प्रमुख समस्याएं और आगामी योजनाएं जानने में रुचि दिखाई.
उन्होंने स्पष्ट किया कि पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध क्रियान्वयन राज्य सरकार की प्राथमिकता है.
सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए उपायुक्तों को संवेदनशीलता और सक्रियता से कार्य करने का निर्देश दिया गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के प्रति प्रतिबद्ध है. इसमें जिला प्रशासन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है.उन्होंने उपायुक्तों से अपेक्षा जताई कि वे अपने जिलों में सुशासन की मजबूत मिसाल प्रस्तुत करें.साथ ही योजनाओं की जमीनी निगरानी और लाभार्थियों तक प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने को भी कहा.
बैठक के दौरान सभी उपायुक्तों ने अपने जिलों में चल रहे प्रमुख कार्य, प्रशासनिक नवाचार और स्थानीय चुनौतियों की जानकारी दी.
इसके साथ ही उन्होंने भविष्य की संभावनाओं और रणनीतियों को लेकर भी अपने विचार साझा किए.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Liquor Scam: पूर्व आयुक्त समेत 15 को ACB का समन, दिल्ली-हरियाणा तक पहुंची जांच

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश, NCORD की बैठक में उपायुक्त ने दिए कार्रवाई के आदेश

चाईबासा : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी,…

Spread the love

Gua : गुवा में दो दिवसीय पेंशन सत्यापन शिविर शुरू, पहले दिन बड़ी संख्या में पहुंचे लाभुक

गुवा : गुवा पश्चिमी एवं पूर्वी पंचायत भवन में सोमवार से दो दिवसीय विशेष पेंशन सत्यापन शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा, एकल तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time