Jharkhand Liquor Scam: पूर्व आयुक्त समेत 15 को ACB का समन, दिल्ली-हरियाणा तक पहुंची जांच

रांची: झारखंड में बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. अब जांच का दायरा दिल्ली और हरियाणा तक विस्तारित हो गया है. एसीबी ने इस मामले में झारखंड के एक वर्तमान वरिष्ठ अधिकारी सहित 15 व्यक्तियों को समन जारी किया है, जिन्हें आने वाले दिनों में पूछताछ के लिए उपस्थित होना होगा.

किस-किस को मिला है समन
एसीबी ने जिन प्रमुख लोगों को समन किया है, उनमें वर्तमान उत्पाद सचिव मनोज कुमार और हाल ही में सेवानिवृत्त उत्पाद आयुक्त अमित प्रकाश शामिल हैं. इसके अलावा, झारखंड के विभिन्न ज़ोन में कार्यरत प्लेसमेंट एजेंसियों के सीईओ और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को भी नोटिस भेजा गया है. सभी से 8 जून के बाद पूछताछ की जाएगी. एसीबी सूत्रों ने समन जारी किए जाने की पुष्टि की है.

पहले ही कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं
अब तक की जांच में एसीबी ने पूर्व उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे, संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह, और जेएसीबीसीएल के दो पूर्व जीएम (फाइनेंस) सुधीर कुमार व सुधीर कुमार दास को गिरफ्तार कर चुकी है. साथ ही, विजन हॉस्पिटिलिटी सर्विसेज एंड कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स मार्शन इनोवेटिव सेक्यूरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के सात निदेशकों को भी पूर्व में नोटिस भेजा गया था. इन निदेशकों से 3 व 4 जून को एसीबी कार्यालय में पूछताछ की जाएगी.

 

इसे भी पढ़ें : अब RTI आवेदन से पहले ई-मेल सत्यापन अनिवार्य, 16 जून से लागू होगी OTP आधारित प्रक्रिया


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : जुगसलाई में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, चार आरोपी गिरफ्तार; दो लोडेड हथियार समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद

    दुर्गापूजा के दौरान हत्या, डकैती और फायरिंग कर कारोबारियों में दहशत फैलाने की थी योजना, बिहार से शूटर बुलाने का खुलासा; भुवनेश्वर में बिल्डर की सुपारी लेकर हत्या करने की…

    Spread the love

    Jamshedpur : दुर्गा पूजा से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल के साथ शातिर अपराधी सुकू कर्मकार हुआ गिरफ्तार

    सीतारामडेरा के पांडेय घाट से हुई गिरफ्तारी, माशूक मनीष गैंग से जुड़ा बताया जा रहा आरोपी; शहर के तीन थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं आपराधिक मामले जमशेदपुर : दुर्गा पूजा…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time