Jhargram: पुलिस बनी मानसून मित्र, मच्छरदानी और रेनकोट की दी सौगात

झाड़ग्राम: प्री-मानसून सीजन में मच्छर जनित बीमारियों विशेष रूप से डेंगू से बचाव के उद्देश्य से झाड़ग्राम जिला पुलिस ने एक व्यापक जनसंपर्क एवं जनजागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की है. सोमवार को गोपीबल्लभपुर पुलिस स्टेशन के तत्वावधान में ‘सहाय’ कार्यक्रम के तहत मार्केट कॉम्प्लेक्स परिसर में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पुलिस ने क्षेत्र के 50 जरूरतमंद परिवारों को मच्छरदानी वितरित की, ताकि वे मच्छरों से होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रह सकें. इसके अतिरिक्त 30 वैन चालकों को रेनकोट प्रदान किए गए ताकि बरसात के मौसम में वे अपने कार्यों को बिना किसी व्यवधान के पूरा कर सकें.

जागरूकता से जुड़ा जनसंपर्क
गोपीबल्लभपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परवेज सरफराज ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल स्वास्थ्य सुरक्षा तक सीमित नहीं था, बल्कि इसका उद्देश्य पुलिस-जनता के बीच विश्वास का पुल बनाना भी था. उन्होंने कहा कि झाड़ग्राम जिला पुलिस की यह पहल अन्य थाना क्षेत्रों में भी लागू की जाएगी, ताकि बरसात के मौसम में डेंगू का प्रसार रोका जा सके और लोग सजग रहें. स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस संवेदनशील पहल की खुले दिल से सराहना की. क्षेत्र में पुलिस की छवि केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं रही, बल्कि वह अब सामाजिक सहयोगी और रक्षक के रूप में उभर रही है.

इसे भी पढ़ें : Saraikela: डायन प्रताड़ना की पीड़िता को मिला रास्ता, पद्मश्री छुटनी महतो की पहल के बाद प्रशासन हरकत में

Spread the love

Related Posts

Gua : अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उरांव

गुवा : बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वालेश्वर उरांव ने साक्षात्कार में बताया कि क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता पूरी तत्परता से बढ़ा दी गई है ।पुलिस अवैध समानों की गाड़ियों की घड़…

Spread the love

Kharagpur : SER के महाप्रबंधक ने शालीमार-खड़गपुर खंड का किया निरीक्षण, नए स्टेशन भवन व यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

खड़गपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने आज शालीमार-खड़गपुर खंड का व्यापक निरीक्षण किया, जिससे रेलवे की सुरक्षा, दक्षता एवं यात्री सुविधाओं के प्रति प्रतिबद्धता…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time