Khan Sir Reception: खान सर के रिसेप्शन में तेजस्वी यादव ने पूछा “ब्याह कब था?”, खान सर ने दिया यह मजेदार जवाब

पटना: प्रसिद्ध शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने 2 जून को पटना में अपनी शादी का रिसेप्शन आयोजित किया. इस कार्यक्रम में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए. स्टेज पर खान सर से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने हँसते हुए पूछा, “ब्याह कब था?” इस पर खान सर ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “अभी जो इंडिया-पाकिस्तान का कॉन्फ्लिक्ट चल रहा था, उसी बीच में सर, और मॉडल आप ही का था सर. बिल्कुल चुपचाप से करना है और बाद में बताना है.” इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सादगीपूर्ण शादी और रिसेप्शन
खान सर ने बताया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान सादगी से शादी की थी. उन्होंने कहा, “मॉडल आपका ही था, बिल्कुल चुपचाप से करना है और बाद में बताना है.” रिसेप्शन में उनकी पत्नी ए.एस. खान पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाई दीं, जो पारंपरिक घूंघट में थीं. कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

छात्रों के लिए विशेष दावत
खान सर ने अपने छात्रों के लिए 6 जून को एक विशेष दावत का आयोजन करने की घोषणा की है. उन्होंने कहा, “मैंने शादी की बात सबसे पहले अपने छात्रों को बताई, क्योंकि मैं उन्हीं की वजह से हूं.” तेजस्वी यादव और खान सर की यह मजेदार बातचीत सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है. लोगों ने दोनों की सादगी और हँसी-मजाक की सराहना की है.

इसे भी पढ़ें :

Bokaro: रस्सी टूटने से गिरा पिघला हुआ लोहा, BSL के पांच कर्मचारी झुलसे – कब सुधरेंगे सुरक्षा इंतज़ाम?
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : यंग इंडियंस पार्लियामेंट 2026 ने युवाओं में लोकतांत्रिक नेतृत्व की भावना को किया प्रोत्साहित, 12 स्कूल के विद्यार्थियों ने लिया भाग, 15 प्रतिभागी हुए सम्मानित

    जमशेदपुर : कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की युवा इकाई यंग इंडियंस (वाईआई) जमशेदपुर चेप्टर द्वारा डीबीएमएस हाई स्कूल, कदमा में आयोजित दो दिवसीय यंग इंडियंस पार्लियामेंट (वाईआईपी) 2026 का…

    Spread the love

    Jadugora : आसनबनी कॉलेज को डिग्री कॉलेज बनाने की मांग, जेएलकेएम ने दी आंदोलन की चेतावनी

    जादूगोड़ा : जेएलकेएम नेताओं की एक बैठक सोमवार को जादूगोड़ा स्थित कारगिल चौक पर हुई। जिसमें जिला एवं प्रदेश कमिटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी के अनुसूचित जनजाति…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time