Jamshedpur: राधा रानी मंडली ने स्कूल में लगाया वाटर कूलर, निर्जला एकादशी पर बांटा शरबत

जमशेदपुर:  भीषण गर्मी में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शहर की प्रमुख सामाजिक एवं धार्मिक संस्था राधा रानी मंडली ने शुक्रवार को निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर जनसेवा के विविध कार्यों का आयोजन किया. इस मौके पर संस्था ने एक ओर जहां आमजनों के लिए ठंडे पेय पदार्थ वितरित किए, वहीं दूसरी ओर बच्चों के लिए जल सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाया.

साकची गोलचक्कर पर आयोजित सेवा शिविर में मंडली की सदस्याओं ने राहगीरों के बीच तरबूज, नींबू पानी और सत्तू शरबत का वितरण किया. तेज धूप और तपती गर्मी में यह पहल लोगों के लिए अत्यंत सुकूनदायक रही. सैकड़ों लोगों ने इस सेवा का लाभ लिया और संस्था के इस प्रयास की सराहना की.

न्यू सीतारामडेरा स्थित जीईएल चर्च मिडिल स्कूल में राधा रानी मंडली द्वारा एक वाटर कूलर लगाया गया. यह व्यवस्था विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई. गर्मियों में स्वच्छ और ठंडा पेयजल बच्चों के लिए अत्यंत आवश्यक है और इस प्रयास से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को निश्चित लाभ मिलेगा.

इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में कविता अग्रवाल, बबिता रिंगसिया, ममता अग्रवाल, पिंकी रिंगसिया, रेखा अग्रवाल, पारुल चेतानी, निशा सिंघल, सुशीला सघी, उषा चौधरी, सविता, सरिता अग्रवाल, माया अग्रवाल आदि महिलाओं की सक्रिय भूमिका रही.
इसके साथ ही मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल का भी आयोजन में सहयोग सराहनीय रहा.

राधा रानी मंडली की पूरी टीम ने इस सेवा कार्य को सामूहिक रूप से अंजाम दिया. जनसेवा के प्रति समर्पण और उत्साह के साथ सभी सदस्याओं ने कार्यक्रम को सफल बनाया, जिससे यह आयोजन सामाजिक सौहार्द और संवेदनशीलता का प्रतीक बन गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: निर्जला एकादशी पर “सुरभि” ने जरूरतमंदों को बांटी सुराहियां


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : शेचेन क्लिनिक में मरीजों को मिल रही नई जिंदगी, कम खर्च में फिजियोथेरेपी उपलब्ध कराकर मरीजों को आत्मनिर्भर बना रहे डॉ अभिमन्यु 

पोटका : करुणा शेचेन द्वारा संचालित शेचेन क्लिनिक का फिजियोथेरेपी सेंटर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रहा है। यहां मात्र 30 रुपये में फिजियोथेरेपी…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू की अध्यक्षता में 10 दिनों तक चले सहिया और सहिया साथियों के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time