गुवा: झारखंड मुक्ति मोर्चा नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण देवगम की अध्यक्षता में बरायबुरू वन विश्राम गृह, सारंडा में आगामी 11 जून को मंत्री दीपक बिरुवा के आगमन की तैयारियों को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रेम गुप्ता, रिमु बहादुर, बिपिन पूर्ति, मजदूर नेता रामा पाण्डेय, आलोक अजय तोपनो, कामरान रजा, जयराम गोप, वृंदावन गोप, सुमन मुंडू, सोनू हरिवंश, नितेश कुमार करुवा, मोहम्मद शमशाद, जीरेन सिंकु, लिपि मुंडा सहित अन्य प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तैयारीयों पर हुआ विस्तृत चर्चा
बैठक में मंत्री बिरुवा के स्वागत और आगमन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं, सुरक्षा, मंच सजावट, जनसमूह की सुविधा और समन्वय के विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और कार्यक्रम की भव्यता सुनिश्चित करने के लिए योजना बनाई। इस आयोजन के माध्यम से सारंडा क्षेत्र के विकास एवं जनहित के मुद्दों पर मंत्री बिरुवा की योजनाओं और नीतियों को जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही झामुमो की क्षेत्रीय मजबूती बढ़ाने और जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने की भी तैयारी है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: उपायुक्त की अध्यक्षता में सांसद-विधायक निधि, CSR, खेल और पर्यटन योजनाओं की समीक्षा बैठक
There is no ads to display, Please add some



















































