Jamshedpur: आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहा हैं जमशेदपुर, लाभुकों को मिली सिलाई मशीन एवं इलेक्ट्रिकल किट

जमशेदपुर: जे. एन. टाटा वोकेशनल कॉलेज, बिष्टुपुर में शुक्रवार को खादी ग्रामोद्योग आयोग, भारत सरकार द्वारा एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) की जानकारी दी गई और प्रशिक्षण प्राप्त लाभुकों के बीच संसाधनों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत 20 महिलाओं को सिलाई मशीन तथा 20 प्रशिक्षित युवकों को इलेक्ट्रिकल किट वितरित की गई। इसका उद्देश्य स्वरोजगार को बढ़ावा देना और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में लोगों को प्रोत्साहित करना रहा।

मुख्य अतिथि खादी ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य एवं पूर्वी क्षेत्र अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि रोजगार के अवसर छोटे-बड़े नहीं होते, बल्कि ईमानदारी और समर्पण से किया गया हर कार्य आत्मनिर्भरता की ओर कदम है। उन्होंने खादी ग्रामोद्योग की योजनाओं को ग्रामीण और शहरी युवाओं के लिए लाभकारी बताया।

स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय अधिकारी वंदे शंकर सिंह ने देश की आर्थिक स्थिति और स्वावलंबन के महत्व पर अपने विचार साझा किए। टाटा स्टील की जयसिंह पांडा ने कंपनी और वोकेशनल कॉलेज के सहयोगात्मक दृष्टिकोण को रेखांकित किया।

रांची स्थित खादी ग्रामोद्योग कार्यालय के सह निदेशक सुनील कुमार मिश्रा ने आयोग द्वारा संचालित योजनाओं के तकनीकी व आर्थिक पहलुओं को विस्तार से बताया। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में इस कॉलेज में और भी कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं।

टाटा स्टील की अधिकारी कुमुद लता सिंह ने सभी अतिथियों व आयोजकों को धन्यवाद देते हुए भविष्य में ऐसे और कार्यक्रमों की संभावना जताई। उन्होंने स्वदेशी जागरण मंच और स्वावलंबी भारत अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं की सराहना की।

इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच झारखंड प्रांत के प्रचार प्रमुख अमित मिश्रा, राजकुमार शाह, विनीता शाह, डॉ. अनिल राय, किरण जीत कौर, जयप्रकाश सिंह, अभय, राजू समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: उपायुक्त की अध्यक्षता में सांसद-विधायक निधि, CSR, खेल और पर्यटन योजनाओं की समीक्षा बैठक

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साउथ प्वाइंट स्कूल में शिक्षक दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर : साउथ प्वाइंट स्कूल, पटमदा में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। सबसे पहले विद्यालय के डायरेक्टर प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रतिमा के…

Spread the love

Chaibasa : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोआमुंडी में धूमधाम से मनाया गया ‘शिक्षक दिवस’

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोआमुंडी में शिक्षक दिवस का आयोजन उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सुमधुर गायन तथा भारत के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time