जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र से लगातार चोरी और छिनतई की घटनाएं सामने आ रही हैं. बीते दो दिनों में तीन महिलाओं से बैग और पर्स की छिनतई हुई है.
पहली घटना गुरुवार सुबह 9 बजे की है. प्रमाथ नगर की सूपर्णा करार योगा क्लास से लौट रही थीं तभी लक्ष्मी मेडिकल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका पर्स छीन लिया. पर्स में ₹500 मोबाइल और जरूरी कागज थे.शिकायत परसुडीह थाना में की गई है.
घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड
दूसरी घटना गुरुवार दोपहर 3 बजे की है. चांदनी चौक की कनिका गोप परसुडीह बाजार जा रही थीं. रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उनका पर्स और मोबाइल छीन लिया. छीना-झपटी में वह गिर गईं। ये घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है.
भाजपा नेत्री का बैग छीना
तीसरी घटना शुक्रवार शाम 4 बजे की है.हलुदबनी की भाजपा नेत्री मीतू मुखर्जी से तीन बाइक सवारों ने बैग छीन लिया. विरोध करने पर वह गिर पड़ीं और उनकी आंख में चोट आई. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. बैग में ₹10,000, एटीएम कार्ड और जरूरी कागज थे.
मीतू मुखर्जी ने CCTV देखकर कुछ अपराधियों की पहचान भी की है.पुलिस को शक है कि ये तीनों घटनाएं एक ही गैंग ने की है। परसुडीह थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें : Bokaro: बोकारो में फास्ट फूड की दो दुकानों में लगी आग, 10 लाख का नुकसान
There is no ads to display, Please add some



















































