Jamshedpur: न्यायिक सुनवाई के साथ बंदियों के स्वास्थ्य की भी ली गई सुध, जेल अदालत व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

जमशेदपुर: रविवार को घाघीडीह केंद्रीय कारा एवं घाटशिला उपकारा में न्यायिक व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवा को जोड़ते हुए जेल अदालत सह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इस विशेष पहल का उद्देश्य न्याय की पहुँच और बंदियों की चिकित्सा देखभाल को सुनिश्चित करना रहा.

घाघीडीह केंद्रीय कारा में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कुमार सौरभ त्रिपाठी द्वारा तीन मामलों की सुनवाई की गई. बोड़ाम थाना कांड संख्या 21/24 के अंतर्गत आरोपी मो. फैजान आलम को जुर्माना नहीं चुकाने के कारण जेल में ही रहना पड़ा. न्यायिक प्रक्रिया के साथ बंदियों से व्यक्तिगत बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनी गईं.

इधर घाटशिला उपकारा में एसीजेएम अशोक कुमार ने तीन मामलों की सुनवाई की. इस दौरान पैनल अधिवक्ता सुबोध हेंब्रम भी उपस्थित रहे. न्यायिक अधिकारियों ने बंदियों से बातचीत कर उनके रहन-सहन, भोजन, स्वास्थ्य, पारिवारिक संपर्क और न्यायिक सहायता जैसे विषयों पर जानकारी ली.

दोनों कारा परिसरों में चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया. कारा चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा बंदियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. शिविर में सामान्य बीमारियों की जांच, दवा वितरण और परामर्श जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं. यह आयोजन केवल औपचारिक न्यायिक कार्रवाई तक सीमित न रहकर एक मानवीय पहल बन गया. न्यायिक अधिकारियों की संवेदनशीलता, संवाद और सेवा भावना ने बंदियों के मन में नई उम्मीद और विश्वास का संचार किया.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: रामबाबू तिवारी बोले – जनसुविधा मंच के सदस्यों पर दर्ज मामले अविलंब हो वापस

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, प्लांट हेड समेत वरीय अधिकारियों के अलावे यूनियन पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास

जमशेदपुर : रविवार को टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के सौजन्य से 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित की गई। जिसमें पतंजलि योगपीठ से जुड़ी योग…

Spread the love

Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time