Jamshedpur: 26 जून से 5 जुलाई तक जमशेदपुर के इस मंदिर में होने जा रहा है नवकुंज नवरात्रि नवाहपरायण श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ

जमशेदपुर: साकची स्थित श्री शीतला माता मंदिर में इस वर्ष भी आषाढ़ शुक्ल पक्ष की गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर नवकुंज नवरात्रि नवाहपरायण श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन 26 जून से 5 जुलाई 2025 तक किया जा रहा है। यह आयोजन श्री श्री 1008 जगतगुरू रामानुजाचार्य विश्वक्सेना चार्य त्रिदण्डि स्वामी जी एवं जीयर स्वामी जी की प्रेरणा एवं माता शीतला देवी की कृपा से संपन्न होगा। मंदिर समिति की ओर से आयोजित एक प्रेसवार्ता में बताया गया कि यह आयोजन शहरवासियों के लिए एक अनुपम आध्यात्मिक अवसर होगा। समिति ने समस्त श्रद्धालुजनों से सपरिवार मंदिर पहुंचकर यज्ञ व अनुष्ठानों में भाग लेने का आग्रह किया है।

26 जून: कलश यात्रा से होगा शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत 26 जून, गुरुवार को प्रातः 8 बजे कलश यात्रा से होगी। इसके उपरांत 3 बजे पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश और वेदी निर्माण का कार्यक्रम संपन्न होगा।

27 जून: अग्नि स्थापना व भागवत कथा
प्रातः 8 से 11 बजे तक पंचागत देवताओं सहित वेदी आवाहन एवं पूजन
दोपहर 1 से 2 बजे तक अरणी मंथन द्वारा अग्नि स्थापना
2 से 4 बजे तक विष्णु सहस्त्रनाम पाठ एवं हवन
संध्या 4 से 5 बजे तक लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की महाआरती
शाम 5 से 6:30 बजे तक भागवत कथा — पूज्य जीयर स्वामी जी के शिष्य बैकुंठनाथ स्वामी जी द्वारा
7 से 8 बजे तक सुंदरकांड पाठ, आरती और पुष्पांजलि

28 जून से 3 जुलाई तक
प्रत्येक दिन इसी क्रम में नियमित धार्मिक अनुष्ठान, हवन, कथा, आरती एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ संपन्न होंगी।

4 जुलाई: पूर्णाहुति व हरिकीर्तन
दोपहर 12 बजे से पूर्णाहुति
2 बजे से हरिकीर्तन — कुमार अर्जुन के सुमधुर स्वर में

5 जुलाई: भंडारा और भजन संध्या
दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक विशाल भंडारा

संध्या 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें भक्ति रस की धारा प्रवाहित की जाएगी।

प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से ओम प्रकाश भगत, अशोक भगत, अजय भगत, पप्पु भगत, आनंद भगत, रघुवंश सिंह, विजय माथुर, विजय तिवारी, डॉ. विभूति भूषण चौधरी, रामा शंकर सिंह, अखिलेश पाठक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: आधुनिक चिकित्सा की ओर बड़ा कदम, नवनिर्मित MGM अस्पताल में OT का शुभारंभ


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : सेवा समर्पण ने सबर परिवारों के बीच बांटी दिवाली की खुशियां

जादूगोड़ा : सेवा समर्पण संस्था की ओर से दीपावली के अवसर पर झरिया गांव में जरूरतमंद सबर परिवारों के बीच वस्त्र, दीये, तेल, मिठाइयां एवं पटाखों का वितरण किया गया।…

Spread the love

Potka : शौर्य सेवा संघ का पुनर्गठन, सूरज मंडल बने अध्यक्ष

पोटका : पोटका एवं राजनगर प्रखंड में शौर्य यात्रा समिति का पुनर्गठन कर संगठन का नाम बदलकर शौर्य सेवा संघ रखा गया। रविवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता मोना राय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time